Sunday, June 8, 2025
Sunday, June 8, 2025
Homeफेक न्यूजफेक न्यूज एक्सपोज: क्या अखिलेश यादव के कार्यकाल के दौरान इफ्तार...

फेक न्यूज एक्सपोज: क्या अखिलेश यादव के कार्यकाल के दौरान इफ्तार पार्टी में पुलिसकर्मियों ने खाना सर्व किया था? जानें वायरल वीडियो का सच


  • Hindi News
  • No fake news
  • Did Policemen Serve Food At Iftar Party During Akhilesh Yadav’s Tenure? Know The Truth Of The Viral Video

1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सोशल मीडिया पर इफ्तारी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पुलिसकर्मी इफ्तार पार्टी में लोगों को खाना सर्व करते हुए नजर आ रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश का ये वीडियो अखिलेश यादव के कार्यकाल के दौरान का है, जब वह राज्य के मुख्यमंत्री थे। अखिलेश यादव के कार्यकाल में पुलिसकर्मियों को इफ्तार पार्टी में खाना सर्व करने के लिए लगाया जाता था।

  • इस वीडियो को X पर कई वेरिफाइड और नॉन वेरिफाइड यूजर ने शेयर किया। सुरेश पाल नाम के वेरिफाइड यूजर ने लिखा- देखिए जब सपा की उत्तर प्रदेश में सत्ता हुआ करती थी और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव हुआ करते थे तो पुलिस अधिकारियों की दुर्दशा यह होती थी। (अर्काइव)

  • एक अन्य यूजर ने लिखा- सत्ता का मद और अधिकारियों की अहमियत। जब उत्तर प्रदेश में अखिलेश मुख्यमंत्री थे और समाजवादी पार्टी की सरकार थी, तब पुलिस थाने में इफ्तार पार्टी का आयोजन पुलिसकर्मियों को करना पड़ता था। (अर्काइव)

  • एक यूजर ने लिखा- जब अखिलेश यादव मुख्यमंत्री थे। देखिए सत्ता का मद और पुलिस अधिकारियों की दुर्दशा। समाजवादियों की इफ्तार पार्टी में पुलिस को वेटर का काम करना पड़ता था। (अर्काइव)

वायरल वीडियो का सच…

वायरल वीडियो का सच जानने के लिए हमने इसके की-फ्रेम को रिवर्स सर्च किया। सर्च करने पर हमें ये वीडियो BK9 न्यूज कर्नाटक समेत कई मीडिया प्लेटफॉर्म पर मिली।

चैनल के मुताबिक, 2022 का ये वीडियो महाराष्ट्र के सोलापुर का है। जब सोलापुर पुलिस कमिश्नर ने उर्दू माध्यम के छात्रों के लिए इफ्तार पार्टी का आयोजन किया था। वहीं, ये वीडियो BK9 न्यूज कर्नाटक के यूट्यूब चैनल पर 1 मई 2022 को अपलोड हुआ था।

पड़ताल के दौरान हमें इस कार्यक्रम से जुड़ी पूरी खबर कई अन्य न्यूज वेबसाइट पर भी मिली। खबर का लिंक…

आवाज द वॉयस नाम की वेबसाइट पर मौजूद खबर का स्क्रीनशॉट।

आवाज द वॉयस नाम की वेबसाइट पर मौजूद खबर का स्क्रीनशॉट।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 27 अप्रैल 2022 को महाराष्ट्र के शोलापुर के पुलिस कमिशनर हरीश बैजल ने उर्दू प्राथमिक विद्यालय के 100 से ज्यादा छात्रों और शिक्षकों के लिए इफ्तार पार्टी का आयोजन किया था। इस दौरान उन्होंने छात्रों से बातचीत कर उनके सवालों के जवाब भी दिए थे।

साफ है कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के साथ किया जा रहा दावा पूरी तरह गलत है। 2022 का ये वीडियो उत्तर प्रदेश का नहीं बल्कि महाराष्ट्र के शोलापुर का है।

फेक न्यूज के खिलाफ हमारे साथ जुड़ें। कोई भी ऐसी सूचना जिस पर आपको संदेह हो तो हमें ईमेल करें @fakenewsexpose@dbcorp.in और वॉट्सएप करें- 9201776050

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular