Saturday, March 15, 2025
Saturday, March 15, 2025
Homeफेक न्यूजफेक न्यूज एक्सपोज: क्या चीन में भारतीयों ने रंगीन आतिशबाजी कर...

फेक न्यूज एक्सपोज: क्या चीन में भारतीयों ने रंगीन आतिशबाजी कर होली मनाई? जानिए वायरल VIDEO का सच


  • Hindi News
  • No fake news
  • Did Indians In China Celebrate Holi With Colorful Fireworks? Know The Truth Of The Viral Video

5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क पर लोग पटाखे जलाकर जमके आतिशबाजी कर रहे हैं। वहीं, इन पटाखों से रंगीन धुआं निकल रहा है। दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो चीन का है। जहां भारतीयों ने कुछ इस अंदाज में होली का त्योहार मनाया।

  • इस वीडियो को X पर कई यूजर्स ने इसी दावे के साथ शेयर किया। विपिन कुमार नाम के एक यूजर ने लिखा- चीन में भारतीयों ने होली मनाई और यहां दूसरे धर्म खतरे में पड़ जाते हैं। (अर्काइव)

  • इसी दावे के साथ एक अन्य यूजर ने भी ये वीडियो शेयर किया। (अर्काइव)

  • एक अन्य वेरिफाइड यूजर ने लिखा- चीन में हिंदू कुछ इस तरह होली मनाते हैं। (अर्काइव)

वायरल वीडियो का सच…

वायरल वीडियो का सच जानने के लिए हमने इसके की-फ्रेम गूगल पर रिवर्स सर्च किए। सर्च करने पर हमें ये वीडियो यूट्यूब शॉर्ट्स में जानकारी के साथ मिला। वीडियो का लिंक…

यूट्यूब शॉर्ट्स में मौजूद वीडियो स्क्रीनशॉट।

यूट्यूब शॉर्ट्स में मौजूद वीडियो स्क्रीनशॉट।

वीडियो के टाइटल में लिखा है- चीन में पहले लूनर (चन्द्र मास) महीने का 16वां दिन। वहीं, ये वीडियो यूट्यूब पर 17 फरवरी 2025 को अपलोड हुआ था। पड़ताल के दौरान हमें ये वीडियो itschina.baby नाम के इंस्टा अकाउंट पर भी इसी जानकारी के साथ मिला।

इंस्टाग्राम पर मौजूद वीडियो का स्क्रीनशॉट।

इंस्टाग्राम पर मौजूद वीडियो का स्क्रीनशॉट।

इंस्टाग्राम पर भी ये वीडियो लूनर (चन्द्र मास) महीने के नाम से 16 फरवरी 2025 को पोस्ट किया गया है। साफ है कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के साथ किया जा रहा दावा पूरी तरह गलत है। ये वीडियो होली उत्सव का नहीं बल्कि चीन में मनाए जाने वाले लूनर (चन्द्र मास) महीने का है।

फेक न्यूज के खिलाफ हमारे साथ जुड़ें। कोई भी ऐसी सूचना जिस पर आपको संदेह हो तो हमें ईमेल करें @fakenewsexpose@dbcorp.in और वॉट्सएप करें- 9201776050

खबरें और भी हैं…





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular