Wednesday, June 18, 2025
Wednesday, June 18, 2025
Homeटेक - ऑटोफ्लिपकार्ट पर भारत की सबसे महंगी TV बिकी: ₹30 लाख में...

फ्लिपकार्ट पर भारत की सबसे महंगी TV बिकी: ₹30 लाख में TCL की X955 Max TV सेल हुई; ये घर की दीवार जितनी बड़ी


  • Hindi News
  • Tech auto
  • India’s Biggest 115 inch TCL X955 Max TV Sold On Flipkart – Price, Features & Record Sale

मुंबई12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

फ्लिपकार्ट पर भारत की सबसे बड़ी और महंगी TV बिकी है। 115-इंच की TCL X955 Max TV की ऑनलाइन बिक्री 30 लाख रुपए में हुई है। इस TV का साइज आपके कमरे की दीवार जितना है।

X955 Max दुनिया की सबसे बड़ी QD-Mini LED TV है। ये 4K Ultra HD रेजोलूशन (3840×2160 पिक्सल) को सपोर्ट करती है। इसे साथ ही TV में 12 स्पीकर्स दिए गए हैं।

X955 Max TV की खासियत

साइज: TV की स्क्रीन बहुत बड़ी है। 115 इंच साइज की TV आपके कमरे की पूरी दीवार जितनी बड़ी ही सकती है। इसमें Dolby Vision का सपोर्ट दिया गया है।

ब्राइटनेस: TV में 5000 निट्स की ब्राइटनेस दी गई है। इसके अलावा 20,000+ लोकल डिमिंग जोन, 98% DCI-P3 कलर कवरेज दिया गया है।

प्रोसेसर: X955 Max TV में TCL AiPQ Pro प्रोसेसर दिया गया है। ये AI बेस्ड कलर, कॉन्ट्रास्ट और क्लैरिटी की फैसिलिटी देता है। इसमें 3GB RAM, 64GB स्टोरेज दिया गया है।

ऑडियो: टेलीविजन में Onkyo 6.2.2 Hi-Fi सिस्टम, 12 स्पीकर्स, 120W आउटपुट और Dolby Atmos सपोर्ट के साथ दिए गए हैं।

गेमिंग: गेमिंग के लिए 144Hz रिफ्रेश रेट, फ्री सिंक प्रेमिमियम प्रो और गेम मास्टर टेक्नोलॉजी दी गई है।

कनेक्टिविटी सपोर्ट: ये Google TV, Apple AirPlay2, HomeKit को सपोर्ट करती है। इसके अलावा कनेक्टिविटी के लिए टीवी में WiFi 6, Bluetooth 5.2, HDMI 2.1 पोर्ट दिया गया है।

ग्राहकों का ऑनलाइन खरीदी पर ट्रस्ट बढ़ा

TV की बिक्री के बाद TCL के इंडिया हेड फिलिप जिया ने कहा ‘यह सिर्फ बिक्री नहीं, भारत में प्रीमियम इलेक्ट्रॉनिक्स के लिए ई-कॉमर्स की अपार संभावनाओं का संकेत है।’ वही फ्लिपकार्ट के वाइस प्रेसिडेंट राकेश कृष्णन ने कहा हम भारत के छोटे शहरों तक प्रीमियम टेक पहुंचा रहे हैं। यह टीवी उन ग्राहकों के लिए है जो घर बैठे सिनेमा जैसा अनुभव चाहते हैं।

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular