Friday, April 18, 2025
Friday, April 18, 2025
Homeविदेशफ्लोरिडा में डोनाल्ड ट्रम्प के नजदीक शूटिंग: सीक्रेट सर्विस ने कहा-...

फ्लोरिडा में डोनाल्ड ट्रम्प के नजदीक शूटिंग: सीक्रेट सर्विस ने कहा- ट्रम्प सुरक्षित हैं; जुलाई में पेंसिलवेनिया में जानलेवा हमला हुआ था


वॉशिंगटन24 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अमेरिकी राज्य फ्लोरिडा में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के पास गोली चलने की खबर आई है। उनके कैंपेन और सीक्रेट सर्विस ने जानकारी दी है कि वे सुरक्षित हैं। अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि गोलीबारी ट्रम्प को निशाना बनाकर की गई थी या नहीं।

अमेरिकी सीक्रेट सर्विस ने बताया कि वे मामले की जांच कर रहे हैं। यह घटना अमेरिकी समय के मुताबिक रविवार दोपहर 2 बजे से पहले हुई। उस वक्त भारत में रात के 11:30 बज रहे थे।

करीब दो महीने पहले अमेरिकी राज्य पेंसिल्वेनिया में एक रैली के दौरान ट्रम्प पर जानलेवा हमला हुआ था, जिसमें एक गोली उनके कान को छूते हुए निकल गई थी।

ट्रम्प वेस्ट कोस्ट का दौरा करने के बाद इस वीकेंड फ्लोरिडा वापस आए थे। वेस्ट कोस्ट विजिट के दौरान शुक्रवार रात उन्होंने लास वेगास में एक रैली और यूटा में एक फंडरेजर में भाग लिया था।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular