Wednesday, April 30, 2025
Wednesday, April 30, 2025
Homeदेशबंगाल में डॉक्टर ने पेशेंट से कई बार रेप किया: बेहोशी...

बंगाल में डॉक्टर ने पेशेंट से कई बार रेप किया: बेहोशी का इंजेक्शन लगाकर अश्लील तस्वीरें खीचीं; ब्लैकमेल कर ₹4 लाख मांगे


कोलकाता8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

डॉक्टर ने बेहोशी की हालत में विक्टिम महिला को ब्लैकमेल करने के लिए उनकी अश्लील तस्वीरें खिचीं। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

पश्चिम बंगाल में ट्रेनी डॉक्टर से रेप-मर्डर मामले के बाद अब पेशेंट से कई बार रेप का मामला सामने आया है। हसनाबाद इलाके में रहने वाली एक महिला ने आरोप लगाया कि वह डॉ. नूर आलम सरदार के क्लिनिक में इलाज के लिए गई थी। डॉक्टर ने उन्हें बेहोशी का इंजेक्शन लगाने के बाद रेप किया।

डॉक्टर ने बेहोशी की हालत में विक्टिम महिला को ब्लैकमेल करने के लिए उनकी अश्लील तस्वीरें भी खिचीं। इसके बाद उसने महिला को धमकी देते हुए 4 लाख रुपए मांगे और कहा कि पैसे नहीं दिए तो तस्वीरें वायरल कर देगा।

पुलिस ने बताया कि महिला की शिकायत के बाद केस दर्ज कर लिया गया था। FIR के कुछ ही घंटों बाद आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। फिलहाल हम उससे पूछताछ कर रहे हैं। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, डॉक्टर ने महिला से कई बार रेप किया था।

महिला इंजेक्शन नहीं लगवाना चाहती थी महिला नॉर्थ 24 परगना के हसनाबाद इलाके में अकेले रहती हैं। उनके पति विदेश में रहते हैं। महिला ने रेप की घटना के बारे में अपने पति को फोनकर बताया था। पति के भारत लौटने के बाद ही दोनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

पति ने बताया कि उनकी पत्नी इंजेक्शन नहीं लगवाना चाहती थी, लेकिन डॉक्टर ने कहा था कि इंजेक्शन लगवाने से रिकवरी जल्दी होगी। इंजेक्शन लगने के तुंरत बाद वे बेहोश होने लगी। डॉक्टर ने उन्हें कहा कि आप बेड पर लेट जाइये, जब उन्हें होश आया तो उन्होंने देखा कि उन्होंने कपड़े सही तरह से पहने हुए नहीं थे और उन्हें पता चल गया था कि उनका रेप हुआ है।

पत्नी को बदनामी का डर था पति ने बताया कि घटना के बाद जब डॉक्टर ने ब्लैकमेल किया तो उनकी पत्नी ने बदनामी के डर से आत्महत्या करने की भी कोशिश की थी। जैसे ही पड़ोसियों ने सुसाइड की बात बताई, मैं लौटकर भारत अपने घर आ गया और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

महिला अपराधों में बंगाल देश में चौथे नंबर पर NCRB की रिपोर्ट में बताया गया है कि 2022 के क्राइम डेटा के हिसाब से पश्चिम बंगाल में महिलाओं के खिलाफ अपराधों के 34738 केस दर्ज किए गए थे। महिला अपराधों के मामले में पश्चिम बंगाल चौथे नबंर पर था। 65 हजार 743 मामलों के साथ उत्तर प्रदेश टॉप पर था। इसके बाद महाराष्ट्र (45331 केस) और राजस्थान (45058 केस) का नंबर था।

एनसीआरबी रिपोर्ट में सामने आया है कि महिलाओं के खिलाफ अपराध की दर (प्रति 1 लाख जनसंख्या पर घटनाओं की संख्या) 2021 में 64.5% से बढ़कर 2022 में 66% हो गई है। इसमें से 2022 के दौरान 19 महानगरों में महिलाओं के खिलाफ अपराध के कुल 48 हजार 755 मामले दर्ज किए गए, जो 2021 (43 हजार 414 केस) की तुलना में 12.3 % ज्यादा हैं।

———————————-

पश्चिम बंगाल में रेप से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

कोलकाता के हॉस्पिटल में ट्रेनी डॉक्टर से रेप, फिर हत्या, आंख-मुंह, प्राइवेट पार्ट से खून बहा

कोलकाता में आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल की घटना पर डॉक्टरों ने न्याय की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।

कोलकाता में आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल की घटना पर डॉक्टरों ने न्याय की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।

कोलकाता के सरकारी अस्पताल की महिला डॉक्टर की रेप के बाद हत्या की गई। 10 अगस्त को आरोपी संजय को 14 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया है। उसे सियालदह कोर्ट में पेश किया गया था। 23 अगस्त को कस्टडी खत्म होगी। पूरी खबर पढ़ें…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular