Friday, June 13, 2025
Friday, June 13, 2025
Homeमध्य प्रदेश‘बंटी-बबली गैंग’ की मास्टरमाइंड बेनकाब: लड़कियों को देह व्यापार में धकेलती...

‘बंटी-बबली गैंग’ की मास्टरमाइंड बेनकाब: लड़कियों को देह व्यापार में धकेलती थी, वीडियो बनाकर करती थी ब्लैकमेल – Jabalpur News


एएसपी से पीड़िता ने की शिकायत, वीडियो भी सौंपे।

जबलपुर के तिलवारा इलाके में रहने वाले दंपती रेखा और देवेंद्र सोंधिया पर देह व्यापार, अवैध गांजा तस्करी, मारपीट और ब्लैकमेलिंग जैसे संगीन आरोप लगे हैं। शहर के कई थानों में महिला के खिलाफ मामले दर्ज हैं।

.

20 वर्षीय पीड़िता ने एएसपी सूर्यकांत शर्मा से मिलकर रेखा के खिलाफ कई गंभीर खुलासे किए हैं। युवती ने वीडियो और फोटो समेत पुख्ता सबूत पुलिस को सौंपे हैं, जिसमें रेखा अपनी महिला साथियों के साथ सरेआम मारपीट करती नजर आ रही है।

2022 में हुई थी मुलाकात, फिर फंसा लिया दोस्ती में

गोहलपुर की रहने वाली युवती की मुलाकात जनवरी 2022 में रेखा सोंधिया से हुई थी। शुरुआत में दोनों की बातचीत सामान्य थी। कुछ समय बाद रेखा के साथ घूमना-फिरना शुरू हुआ। लेकिन जल्द ही युवती को पता चला कि रेखा और उसका पति देह व्यापार और अन्य अवैध गतिविधियों में शामिल हैं।

सच्चाई सामने आने पर युवती ने रेखा से दूरी बना ली और उनके घर जाना बंद कर दिया। पड़ोसियों ने भी रेखा और उसके पति की हरकतें देखकर पुलिस को सूचना दी थी। जांच में सामने आया कि दोनों गांजा तस्करी, ब्लैकमेलिंग और देह व्यापार जैसे मामलों में लिप्त हैं। 2023 और 2024 में दोनों को जबलपुर पुलिस ने गांजा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

रेखा सोंधिया और देवेंद्र सोंधिया, जिनके खिलाफ युवती ने एएसपी से शिकायत की है।

30 से ज्यादा अपराध दर्ज, दर्ज कराई शिकायत

एसपी ऑफिस पहुंची पीड़िता ने बताया कि रेखा और उसका पति युवतियों को देह व्यापार में धकेलते हैं। जो लड़की विरोध करती है, उसके साथ सरेआम मारपीट की जाती है। पीड़िता ने एक वीडियो भी दिया है, जिसमें रेखा अपनी महिला साथियों के साथ उसे पीटती दिख रही है।

पीड़िता के मुताबिक कुछ दिन पहले रेखा अपने साथियों के साथ घर में घुसी और मां-बेटी के साथ मारपीट की। आरोपी तीस हजार रुपए और मोबाइल भी लेकर भाग गए। पूरी घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है।

वीडियो वायरल कर बदनाम करने की धमकी

युवती ने बताया कि रेखा सोशल मीडिया पर मारपीट के वीडियो पोस्ट कर बदनाम करती है। 10 मई 2025 को उसने घर में घुसकर न सिर्फ मारपीट की, बल्कि एसिड फेंकने की धमकी भी दी। जाते-जाते बाल काटने की कोशिश भी की गई।

पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि एक महीने पहले पति-पत्नी ने झूठे गांजा तस्करी केस में उसे फंसाया था, जिससे उसे एक दिन की जेल भी हुई।

सरेराह मारपीट करने के बाद रेखा सोशल मीडिया में वीडियो अपलोड करती थी।

सरेराह मारपीट करने के बाद रेखा सोशल मीडिया में वीडियो अपलोड करती थी।

‘बंटी-बबली’ नाम से कुख्यात जोड़ी

रेखा और देवेंद्र सोंधिया पर पहले भी धोखाधड़ी के कई मामले दर्ज हैं। 2019 में माढ़ोताल थाना पुलिस ने छतरपुर निवासी युवक से शादी कराने के नाम पर 40 हजार रुपए और मोबाइल की ठगी के मामले में दोनों को गिरफ्तार किया था।

रेखा और देवेंद्र शहर में ‘बंटी-बबली’ के नाम से कुख्यात हैं। युवतियों को फंसाकर ब्लैकमेल करना, वीडियो बनाना और फिर उन्हें वायरल करने की धमकी देकर देह व्यापार में धकेलना इनका तरीका रहा है।

पीड़िता ने बताया कि रेखा ने अपने से 8 साल छोटे देवेंद्र से तीसरी शादी की है। आरोप है कि दोनों लड़कियों को जबरन देह व्यापार में धकेलते और आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करते थे।

पीड़िता ने कहा कि जब उसने अपने वीडियो मांगे तो उसके साथ मारपीट की गई और धमकी दी गई कि अगर पुलिस से शिकायत की तो वीडियो वायरल कर दिए जाएंगे। युवती का दावा है कि उनके मोबाइल की जांच की जाए तो शहर की कई लड़कियों के अश्लील वीडियो मिल सकते हैं।

रेखा और देवेंद्र के खिलाफ शहर के कई थानों में गंभीर अपराध दर्ज है।

रेखा और देवेंद्र के खिलाफ शहर के कई थानों में गंभीर अपराध दर्ज है।

एएसपी सूर्यकांत शर्मा ने युवती की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए वीडियो फुटेज भी देखे। उन्होंने तिलवारा थाना पुलिस को निर्देश दिए हैं कि युवती के बयान दर्ज कर रेखा और उसके पति देवेंद्र के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।

एएसपी ने कहा कि यह पता लगाया जा रहा है कि जबलपुर के किन-किन थानों में इस दंपती के खिलाफ केस दर्ज हैं। पुलिस इन पर कड़ी कार्रवाई करेगी।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular