अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे कल बक्सर आ रहे हैं। उनकी जनसभा बक्सर जिला मुख्यालय से सात किलोमीटर दूर दलसागर खेल मैदान में होगी। सभा दोपहर 11 बजे से शुरू होगी। खड़गे हैलीकॉप्टर से पहली बार दल सागर के मैदान में उतर बक्सर के ल
.
खेल मैदान में भव्य मंच तैयार किया गया है। सुरक्षा के लिए पूरे क्षेत्र में बैरिकेडिंग की गई है। डीएसपी धीरज कुमार ने पुलिस पदाधिकारियों के साथ हेलीपैड, मंच और बैरिकेडिंग का निरीक्षण किया है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों और आयोजक कमेटी को जरूरी दिशा-निर्देश दिए हैं।
शोषित समाज की बेहतरी के लिए काम कर रही कांग्रेस
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बक्सर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. मनोज पांडे ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लगातार वंचित, शोषित समाज की बेहतरी के लिए काम कर रही है। बिहार में पार्टी को प्रदेश से लेकर प्रखंड स्तर पर मजबूत किया जा रहा है। बक्सर से संविधान सुरक्षा के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे मजबूत संदेश देंगे। बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन को लेकर पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं में उत्साह है।
बिहार कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने बताया कि यह दौरा आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को देखते हुए महत्वपूर्ण है। खड़गे कार्यकर्ताओं में जोश भरने और संगठन को मजबूत करने के लिए बक्सर आ रहे हैं।
कांग्रेस कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर प्रचार कर रहे हैं। वे लोगों को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं और नेताओं में इस ऐतिहासिक सभा को लेकर भारी उत्साह है।