बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस पार्टी ने कमर कस लिया है। पार्टी ने आज बक्सर समेत राज्य की 75 विधानसभाओं में ”शिक्षा न्याय संवाद” कार्यक्रम का आयोजन किया है। बक्सर में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब बतौर मुख्य अतिथि शामिल
.
छात्रों से शिक्षा संबंधी समस्याओं पर करेंगे चर्चा
बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष आशुतोष कुमार त्रिपाठी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत बक्सर गोलंबर से चूरामनपुर के बीच किया जाएगा। उदय भानु चिब जननायक कर्पूरी ठाकुर छात्रावास में छात्रों से शिक्षा संबंधी समस्याओं पर चर्चा करेंगे। वे पलायन और डोमिसाइल नीति से प्रभावित लोगों की समस्याएं भी सुनेंगे।
बिहार की शिक्षा व्यवस्था पर होगी बातचीत
युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव पंकज उपाध्याय ने बताया कि बक्सर नगर भवन में होने वाले कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा बिहार की शिक्षा व्यवस्था पर अपनी आवाज उठाएंगे। राहुल गांधी के नेतृत्व में यह कार्यक्रम युवा कांग्रेस और अन्य घटक दलों के साथ आयोजित किया जा रहा है।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य राहुल गांधी के युवा विजन को आगे बढ़ाना है। इसके तहत शिक्षा और सामाजिक न्याय से वंचित युवाओं तक पहुंच बनाई जाएगी। साथ ही बिहार की शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और वंचित वर्ग को मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।
विधानसभा चुनाव के लिए झोंकी पूरी ताकत
बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने पूरी ताकत अभी से झोंकना शुरू कर दी है।एक महीने पहले बक्सर में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे का कार्यक्रम देखने को मिला ।वही अब युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बक्सर पहुंच रहे है।जिससे साफ हो गया है की बिहार में इस बार कांग्रेस शिक्षा और न्याय के मुद्दो सरकार को घेरने वाली है।