Monday, March 17, 2025
Monday, March 17, 2025
Homeबिहारबक्सर में दो गुटों में हिंसक झड़प: राहगीर को बचाने में...

बक्सर में दो गुटों में हिंसक झड़प: राहगीर को बचाने में 4 लोग घायल, हवाई फायरिंग से दहशत; 24 लोगों पर केस दर्ज – Buxar News


बक्सर के राजपुर थाना क्षेत्र के सिसराढ गांव में एक राहगीर को बचाने के दौरान दो गुटों में हिंसक झड़प हो गई। इस घटना में एक पक्ष के चार लोग घायल हो गए। घायलों में चंचला देवी, कुसुम देवी और झुना पासवान शामिल हैं। सभी घायलों का इलाज स्थानीय सीएचसी में कि

.

घटना की जानकारी देते हुए पीड़ित नींबू लाल पासवान ने बताया कि इटाढ़ी थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव का एक युवक सिसराढ गांव आया था। कुछ दबंगों ने उसे गाली देनी शुरू कर दी। विरोध करने पर मामला बढ़ गया। युवक भागकर नींबू लाल के घर में छिप गया। जब उन्होंने युवक की मदद करने की कोशिश की तो हमलावरों ने उनके परिवार पर हमला कर दिया।

आरोपियों ने घर की खिड़कियां तोड़ दी और हवाई फायरिंग भी की। ईंट की दीवार में बने जंगले को तोड़कर घर में घुसने और महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार करने का भी प्रयास किया गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और कैंप स्थापित कर दिया।

12 नामजद और 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर 12 नामजद और 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। नामजद आरोपियों में सुधीर सिंह, गोलू सिंह, अनुज सिंह, अंकित सिंह, अभिषेक सिंह, पवन सिंह, सत्यम सिंह, कमलेश सिंह उर्फ तिवारी, नीतीश कुमार सिंह, शिवम सिंह, शुभम सिंह और चंदन सिंह शामिल हैं।

राजपुर थाना अध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि आरोपियों पर आर्म्स एक्ट और एससी-एसटी एक्ट समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है और चौकीदार को अलर्ट कर दिया गया है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular