Friday, March 21, 2025
Friday, March 21, 2025
Homeमध्य प्रदेशबच्चे का अपहरण केस, पिता समेत 5 आरोपियों की पहचान: आगर...

बच्चे का अपहरण केस, पिता समेत 5 आरोपियों की पहचान: आगर मालवा SP ने की 10 हजार के इनाम की घोषणा; एयरपोर्ट को भेजी सूचना – Agar Malwa News


आगर मालवा में टिल्लर कॉलोनी से रविवार को ढाई साल के भव्यांश का अपहरण हुआ। बच्चा अपनी मौसेरी बहन के साथ मंदिर जा रहा था।

.

कोतवाली पुलिस ने भव्यांश के पिता मनोज बामनिया और 3-4 अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया है। एसपी विनोद कुमार सिंह ने आरोपियों की गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है।

भव्यांश का अपहरण किया गया।

सीएसपी मोतीलाल कुशवाह ने सोमवार रात बताया कि पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। सभी संदेहियों को पहचान लिया गया है। बच्चे का आरोपी पिता मनोज पहले भी इस तरह की वारदात कर चुका है। वह देश से बाहर भागने की योजना बना रहा था। पुलिस ने हवाई अड्डों पर सूचना भेज दी है। जल्द ही बच्चे को सुरक्षित बरामद कर लिया जाएगा।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular