Friday, April 18, 2025
Friday, April 18, 2025
Homeबिहारबच्चों के खेलने को लेकर दो पक्षों में विवाद: औरंगाबाद में...

बच्चों के खेलने को लेकर दो पक्षों में विवाद: औरंगाबाद में एक परिवार के 6 लोग घायल, प्राथमिकी उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर – Aurangabad (Bihar) News


औरंगाबाद के ओबरा थाना क्षेत्र के लबदना गांव में एक साधारण विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। बच्चों के दरवाजे पर खेलने को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हुआ। इस घटना में एक ही परिवार के 6 लोग घायल हो गए। घटना शुक्रवार दोपहर की है। घायलों में विकास कुमार, लालजीत प

.

विकास कुमार ने बताया कि वो खाना खाकर सो रहा था। उसके घर के दरवाजे पर बच्चे खेल रहे थे। पड़ोसी ने विकास को आवाज दी। जैसे ही विकास बाहर आया, पड़ोसी ने मारपीट शुरू कर दी। परिवार का कहना है कि पड़ोसी पहले से ही बच्चों को दरवाजे के बाहर खेलने से मना करते थे।

लड़ाई के बाद इलाज के लिए घायलों को अस्पताल लाया गया।

प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर

सभी घायलों को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ओबरा ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया। विकास कुमार ने गांव के 6 से अधिक लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है। दूसरे पक्ष के भी कुछ लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों ने इलाज के बाद ओबरा थाने में शिकायत करने की बात कही है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular