.
डाल्टनगंज धर्मप्रांत के दक्षिण डीनरी के टुंडटोली पारिस में दो दिवसीय डीनरी महिला आमसभा का आयोजन िकया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के आध्यात्मिक नवीनीकरण, सशक्तिकरण व कैथोलिक कलीसिया और समाज में उनकी भूमिका को रेखांकित करना था।
डाल्टनगंज धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष बिशप थियोडोर मास्कारेन्हस एसएफएक्स ने पवित्र मिस्सा बलिदान अर्पित किया। जिसमें महिलाओं की भारी संख्या ने भाग लिया। अपने संदेश में बिशप ने कहा कि ईश्वर की कृपा से हमें पवित्र जीवन जीना चाहिए। उन्होंने माताओं के बलिदानों की सराहना की और परिवार तथा समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला।
महिलाओं की भूमिका को और मजबूत करने पर चर्चा कार्यक्रम में महिलाओं ने न केवल अपने आध्यात्मिक जीवन को नवीनीकृत किया, बल्कि समाज और चर्च में उनकी भूमिका को भी मजबूत करने पर चर्चा हुई। इस आयोजन का उद्देश्य परिवार के मूल्यों और माताओं की भूमिका को पुनः स्थापित करना था, जो चर्च और समाज के भविष्य को आकार देने में महत्वपूर्ण हैं। पवित्र मिस्सा के बाद एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में महिलाओं ने अपनी सामर्थ्य को उजागर किया। बिशप थियोडोर मास्कारेन्हास ने प्रतिभागियों को बधाई दी और परिवार के मूल्यों तथा माताओं की भूमिका पर एक बार फिर जोर दिया।