भू-राजस्व मंत्री दीपक बिरूआ ने कहा है कि राज्य सरकार खासमहाल की जमीन पर 45 दिनों में ठोस निर्णय ले लेगी। यह मामला अंतिम चरण में है। विधानसभा में मंगलवार को ध्यानाकर्षण के दौरान भाजपा के आलोक चौरसिया और सत्येंद्रनाथ तिवारी ने खासमहाल जमीन को फ्री होल
.
लोगों को परेशानी हो रही है। 15 दिनों में सदस्य राजस्व पर्षद की रिपोर्ट आ जाएगी। उस पर विचार कर कैबिनेट में जाएंगे। 45 दिनों के अंदर इस पर ठोस निर्णय ले लिया जाएगा। भोजनावकाश के बाद अनुदान मांग पर हुए वाद-विवाद का जवाब देते हुए विभागीय मंत्री ने कहा कि अब पेसा कानून के तहत जमीन का अधिग्रहण होगा। पेसा कानून के अनुसार सरकार नियमावली बना रही है।
रांची | विधानसभा परिसर में मंगलवार की शाम को होली के रंग में रंग गया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, स्पीकर रबिंद्रनाथ महतो समेत विधायक, मंत्री और अफसरों ने फूल, गुलाल व अबीर से होली खेली। सीएम ने राज्यवासियों को रंगों के त्योहार की शुभकामनाएं दीं। कहा- होली रंगों और उत्सव का पर्व है, जो आपसी प्रेम, सौहार्द और खुशहाली का संदेश देता है। राज्य के सभी नागरिक स्वस्थ रहें और सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली मनाएं।
बिना पैसा अंचल में काम नहीं होता: आलोक भोजनावकाश के बाद भाजपा के आलोक चौरसिया ने भूमि सुधार, पथ और परिवहन विभाग के बजट पर कटौती प्रस्ताव पेश करते हुए कहा कि सबसे अधिक भ्रष्टाचार भूमि सुधार विभाग में है। सीओ और कर्मचारी अंचल कार्यालय को लूट का अड्डा बनाए हुए हैं। बिना पैसे के अंचल कार्यालय में कोई काम नहीं होता है।
म्यूटेशन और राजस्व वसूली का रेट फिक्स है। जिस कांग्रेस नेता को हमने तीन बार हराया, वह वन भूमि को लूटने का काम किया है। चौरसिया ने कहा कि खाली ट्रैक्टर में बालू डालकर जब्त कर लिया जा रहा है। डालटनगंज में सड़कें जर्जर हैं।
सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार पथ निर्माण विभाग में है। एक तरफ सड़क बनती है, तो दूसरी तरफ से टूटती है। लूट और मर्डर खनन विभाग के कारण हो रहा है। बाहरी लोगों से पैसा लेकर लीज दो दिन में दे दिया जाता है। पत्थर और कोयले की चोरी हो रही है। गर्मी में पानी की किल्लत की वजह से लोग डालटनगंज छोड़कर चले जाते हैं। भाजपा की रागिनी सिंह ने कहा – अपराधी खुलेआम रंगदारी मांगते हैं।