बठिंडा में परिवार के साथ लेखिका मुक्त जैन।
बठिंडा जिले की प्रतिभाशाली लेखिका मुक्ता जैन ने एक अनूठी उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने श्रीमद् भगवद गीता के सभी 18 अध्यायों को अंग्रेजी कविता में लिखकर इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है। बचपन से ही लेखन में रुचि रखने वाली मुक्ता को य
.
लक्ष्य पाने में लगे सात साल
कार्तिक मास में श्री कृष्ण पर कविताएं लिखना शुरू किया और फिर गीता के अध्यायों को काव्य रूप देने का विचार आया। मुक्ता ने जब पता लगाया कि भगवद गीता को कविता में लिखने का कोई रिकॉर्ड नहीं है, तो उन्होंने इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में आवेदन किया। इस लक्ष्य को पूरा करने में उन्हें छह से सात साल का समय लगा।
मुक्ता जैन की सफलता पर मिठाई खिलाते हुए परिवार के सदस्य।
बोली-कभी रिकॉर्ड बनाने के बारे नहीं सोचा
उनका परिवार इस उपलब्धि से बेहद खुश है। परिवार का मानना है कि मुक्ता की कड़ी मेहनत और प्रतिभा उन्हें और भी कई रिकॉर्ड बनाने में मदद करेगी। मुक्ता का कहना है कि उन्होंने कभी रिकॉर्ड बनाने के बारे में नहीं सोचा था, यह सब स्वाभाविक रूप से हुआ।