इस घटना में मरे व्यक्ति को एंबुलेंस में ले जाते कर्मचारी।
पंजाब के बठिंडा में भारत की पाकिस्तान पर ऑपरेशन सिंदूर एयर स्ट्राइक के दौरान देर रात करीब 2 खेतों में विमान क्रैश होने की सूचना है। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और 9 लोग घायल हुए हैं। इनमें मरने वाला व्यक्ति का नाम गोविंद बताया जा रहा है और उसके हरिया
.
पुलिस ने पूरा एरिया सील कर दिया है। 2 किलोमीटर पहले मीडिया को रोक दिया गया है। अभी प्रशासन की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। यह भी नहीं बताया गया है कि यह विमान किसका है।
घटना के कुछ वीडियो सामने आए हैं, जिसमें खेतों में बड़ी चीज जलती दिख रही है। वीडियो में एक व्यक्ति कह रहा है कि रात डेढ़ बजे विमान खेतों में गिरा है। जब यहां लोग पहुंचे तो उसमें ब्लास्ट हो गया। वीडियो में फायर ब्रिगेड के अधिकारी आग बुझाते भी दिख रहे हैं।
गोनियाना मंडी अस्पताल की सीनियर मेडिकल अफसर डॉक्टर धीरा गुप्ता। उन्होंने कहा कि घायल होकर आए लोग प्लेन क्रैश जैसे हादसे में जख्मी हुए थे।
डॉक्टर बोलीं- प्लेन क्रैश जैसे हादसे में जख्मी हुए गोनियाना मंडी अस्पताल की SMO डॉक्टर धीरा गुप्ता ने कहा- रात करीब ढ़ाई बजे सूचना आई कि अस्पताल में कुछ मरीज आए हैं, जोकि शायद प्लेन क्रैश जैसे किसी हादसे में जख्मी हुए हैं। हमें किसी ने ये नहीं बताया कि कहां और कौन सा प्लेन क्रैश हुआ? हमारे पास अस्पताल में कुल दस लोगों को लाया गया था जिनमें से एक की मौत हो चुकी थी वहीं बाकी 9 घायल है। इन सभी का इलाज शुरू कर दिया गया है।
डॉ. धीरा गुप्ता ने बताया कि दो घायलों को उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बठिंडा जिला मुख्यालय शिफ्ट किया गया है। बाकियों को मामूली इलाज के बाद दूसरे अस्पताल में रेफर किया गया है। डॉक्टर गुप्ता ने आगे कहा- हमें पता चला है कि खेत में काम करने के लिए कुछ लोग यहां बाहर से आए थे, वह भी जख्मी हुए हैं। फिलहाल हालात हमारे कंट्रोल में हैं।
हादसे में ये बातें स्पष्ट नहीं
- पुलिस और प्रशासन की तरफ से अभी हादसे को लेकर कुछ नहीं कहा गया है। मीडिया को घटनास्थल से दूर रखा गया है। मौके पर सिर्फ पंजाब पुलिस के अधिकारी ही मौजूद हैं।
- अभी यह भी पता नहीं चल पाया है कि यह विमान किसका है और यह कहां से कहां जा रहा था। यह भी जानकारी नहीं मिल पाई है कि इसे कौन उड़ा रहा था।
- हादसे में मरने वालों और घायलों में कौन शामिल हैं।