पेड़ से लटकी लाश को नीचे उतारते समाजसेवी संस्था के कार्यकर्ता
बठिंडा में मुल्तानिया पुल के पास सुनसान जगह पर एक व्यक्ति की लाश पेड़ से लटकी मिली। मृतक की पहचान नहीं हो सकी। उसके सिर और हाथों पर चोटों के निशान होने से संभावना जताई जा रही है कि हत्या करने के बाद शव को पेड़ पर लटका दिया गया।
.
पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर चल रही है। यह मामला हत्या की तरफ इसलिए भी इशारा करता है क्योंकि फंदे से लटकी मिली शव को लोई से ओढ़ रखा था। मृत व्यक्ति ने पैरों पर कुछ नहीं पहना था। पुलिस का कहना है कि मौत के असल कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही चलेगा।
नहीं हो सकी मृतक की पहचान
आपको बता दें कि, सामाजिक संस्था सहारा जनसेवा को सूचना मिली थी कि मुल्तानिया पुल के नीचे एक पेड़ पर एक व्यक्ति की लाश लटकी हुई है। जिसके बाद संस्था की टीम के सदस्य विक्की कुमार और गौतम गोयल घटना स्थल पर पहुंचे तो पेड़ पर शव लटका हुआ था। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना कैनाल थाना पुलिस को दी।
पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मौका मुआयना किया। मृतक मजदूर प्रतीत होता था। लाश के ऊपर एक चादर भी रखी थी। पुलिस ने मृतक की छानबीन की, लेकिन ऐसी कोई चीज नहीं मिली जिससे मृतक की शिनाख्त हो सके। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है।