Thursday, April 24, 2025
Thursday, April 24, 2025
Homeमध्य प्रदेशबड़वानी में पहलगाम हमले का विरोध, कांग्रेस ने कैंडल-मार्च निकाला: जिलाध्यक्ष...

बड़वानी में पहलगाम हमले का विरोध, कांग्रेस ने कैंडल-मार्च निकाला: जिलाध्यक्ष ने अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा पर चिंता जताई – Barwani News



बड़वानी में कांग्रेस ने पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में गुरुवार रात प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष नानेश चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शहीद स्मारक करंजा चौराहे पर एक मिनट का मौन रखा।

.

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने इस हमले को पाकिस्तान की कायराना करतूत बताया। उन्होंने कहा कि हिंदुओं को जानबूझकर निशाना बनाया गया। जिलाध्यक्ष ने अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा पर चिंता जताते हुए सरकार से पुख्ता इंतजाम की मांग की।

कांग्रेस का कहना है कि जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश है। यहां सुरक्षा की जिम्मेदारी केंद्र सरकार की है। पहलगाम में त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद हुए हमले की खुफिया विफलताओं की जांच होनी चाहिए।

जिलाध्यक्ष ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के सभी राजनीतिक दलों ने हमले की निंदा की है। उन्होंने बीजेपी पर सोशल मीडिया के जरिए इस त्रासदी का राजनीतिक लाभ उठाने का आरोप लगाया।

कांग्रेस ने इस आतंकी कार्रवाई को देश के लोकतांत्रिक मूल्यों पर सीधा हमला करार दिया। पार्टी ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular