Friday, April 18, 2025
Friday, April 18, 2025
Homeमध्य प्रदेशबड़वानी में 50 रुपए बढ़कर हुआ सिलेंडर 898.50 रुपए: साल में...

बड़वानी में 50 रुपए बढ़कर हुआ सिलेंडर 898.50 रुपए: साल में परिवार पर 400-500 रुपए का अतिरिक्त बोझ; महिलाएं बोलीं- घर चलाना हुआ महंगा – Barwani News


केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी कर दी है। अप्रैल के दूसरे सप्ताह से घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 848 रुपए से बढ़कर 898.50 रुपए हो गई है।

.

पिछले पांच सालों में गैस के दामों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। वर्ष 2020 में सिलेंडर के दाम 625 रुपए थे। यह बढ़कर वर्ष 2020 में 1084 रुपए तक पहुंच गए। वर्ष 2022 में चार बार दामों में बढ़ोतरी हुई। मार्च 2023 में कीमत 1134 रुपए तक पहुंच गई। नवंबर 2023 में राहत मिली और दाम 927 रुपए हो गए। मार्च 2024 में मंत्रालय ने 100 रुपए और कम कर दिए थे।

जानकारों के अनुसार, एक मध्यम वर्गीय परिवार साल में 7-8 सिलेंडर का उपयोग करता है। 50 रुपए प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी से इन परिवारों पर सालाना 400-500 रुपए का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। हालांकि, ढाई वर्ष पहले के दामों की तुलना में वर्तमान कीमत अभी भी कम है।

गृहिणियों का कहना है कि महंगाई के इस दौर में घर चलाना पहले से ही मुश्किल हो रहा है। गैस के दामों में यह बढ़ोतरी रसोई का बजट और बिगाड़ देगी। मध्यम वर्गीय परिवारों की चिंता बढ़ गई है।

एजेंसी में रखे गैस सिलेंडर।

घर चलाना हो रहा महंगा

रेखा बनडे ने बताया कि घर चलाना मुश्किल हो गया है। रसोई की सभी सामग्री महंगी हैं। ऐसे में गैस के दाम बढ़ने से मध्यमवर्गीय परिवारों पर और बोझ बढ़ गया है। राहत की उम्मीद नजर नहीं आ रही है।

उमा बाई गृहिणी सुखविलास कॉलोनी ने बताया कि पहले से ही सिलेंडर के दाम ज्यादा हैं। अब 50 रुपए की बढ़ोतरी कर और बोझ बढ़ा दिया है। मंहगाई के इस दौर में घर चलाना मुश्किल हो रहा है।

शकुंतला बाई गृहिणी वार्ड क्रमांक तीन ने बताया कि एक वर्ष पहले दाम 100 रुपए कम हुए थे तो कुछ राहत मिली थी। अब फिर से बढ़ोतरी ने मध्यम वर्गीय परिवारों की चिंता बढ़ा दी है।

महिलाओं ने बताई अपनी पीड़ा।

महिलाओं ने बताई अपनी पीड़ा।

पिछले साल घटे थे दाम

वास्कले गैस एजेंसी के मैनेजर एसएस राजपूत ने बताया कि वर्ष 2023 में गैस के भाव बढ़े थे। मार्च 2024 में गैस के दाम 100 रुपए कम हुए थे। इसके बाद हाल ही में इसके दाम में 50 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। अब सिलेंडर 898 रुपए में उपभोक्ताओं को दी जा रही है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular