Saturday, June 14, 2025
Saturday, June 14, 2025
Homeबिहारबदमाशों ने घर से बुलाकर मारी गोली: बेगूसराय में जेल से...

बदमाशों ने घर से बुलाकर मारी गोली: बेगूसराय में जेल से छूट कर आया था आरोपी, फायरिंग करते हुए भागे सभी – Begusarai News


निजी अस्पताल में घायल का चल रहा है इलाज।

बेगूसराय में बदमाशों ने आज देर शाम एक युवक को घर से बुलाकर गोली मार दी। कंधे गोली लगने से गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना सिंघौल थाना क्षेत्र के मचहा गांव के पास की है।

.

घायल युवक की पहचान सिंघौल थाना क्षेत्र के डुमरी गांव निवासी रामचंद्र यादव के बेटे गौतम कुमार (25) के रूप में की गई है। फिलहाल परिजनों ने किसी भी विवाद से इनकार किया है। सूचना मिलते ही सदर-वन डीएसपी सुबोध कुमार के नेतृत्व में पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि गौतम देर शाम अपने घर पर था। इसी दौरान एक साथी ने फोन करके मचहा गांव बुलाया गया। गौतम जब मचहा बांध पर पहुंचा तो अचानक दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें से कई छर्रा उसके कंधा के पास लगा।

फायरिंग करते हुए भागे बदमाश

घायल होकर गिरते ही बदमाश दहशत फैलाने के लिए फायरिंग करते हुए फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने परिजनों को सूचना दी और गौतम को उठाकर इलाज के लिए डॉक्टर शशिभूषण शर्मा के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

अस्पताल में परिजनों से जानकारी लेते डीएसपी।

घायल गौतम कुमार ने बताया कि मचहा गांव के सूरज कुमार ने उसे फोन करके बुलाया। वहां पहुंचते ही फेसबुक पर किसी बात को लेकर वह गाली गलौज किया व बंदूक से गोली मार दी। सूरज अपराधी किस्म का युवक है और उसने बेवजह बुलाकर गोली मारी है। पहले से उससे कोई विवाद नहीं है।

डीएसपी सुबोध कुमार ने बताया है कि परिजनों की ओर से मचहा के सूरज, निशांत और रामदीरी के भानू की ओर से फोन करके बुलाकर गोली मारने की बात कही गई है। गौतम ने बयान नहीं दिया है। लगता है कि आपसी विवाद में गोली मारी गई है। सूरज हाल ही में जेल से छूटा है, हो सकता है कि पहले से कोई विवाद हो। मामले की जांच-पड़ताल चल रही है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular