आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर गुरुवार की रात क्रॉस मोबाइल के तीन जवान के साथ जियो पेट्रोल पंप पर मौजूद बदमाशों ने मारपीट की। मारपीट के दौरान तीनों जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसमें से एक की हालत गंभीर है। घटना के बाद बदमाशों ने एक जवान का सर्विस पिस्
.
घटना के दौरान मौजूद लोगों की मदद से जवानों को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। सूचना मिलते ही मौके से पर पहुंची पुलिस टीम ने दो बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया। साथ ही जगदीशपुर सीडीपीओ राजीव चंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम गठित कर अन्य बदमाशों की गिरफ़्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
इस संबंध में जवानों ने बताया गया है कि गुरुवार की रात क्रॉस मोबाइल जवान रात्रि गश्ती के लिए जियो पेट्रोल पंप पर गए थे। जहां कुछ बदमाश पहले से मौजूद थे। किसी बात को लेकर कहासुनी हुई और बदमाश मारपीट करने लगे। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने संदिग्धों का वीडियो बनाने लगे। जिसके बाद बदमाशों ने अपने अन्य साथियों को फोन कर बुलाया और तीनों जवानों पर हमला कर दिया।
मारपीट के दौरान बदमाश ने एक जवान का सर्विस रिवाल्वर छीनकर उसी के सिर पर जोर से मार दिया। जिससे उसका सिर फट गया और गंभीर चोट आई। इसके अलावा दो जवान भी इस हमले में मामूली रूप से जख्मी हो गए। जिसके बाद सभी को अस्पताल लेकर जाया गया।
एसपी राज ने बताया कि जवानों पर कुछ बदमाशों ने हमला किया गया है। एक जवान का पिस्टल भी छीना गया है। पुलिस ने दो बदमाशों को तुरंत गिरफ्तार कर लिया और अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द ही सभी की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
जख्मी जवान को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
कॉन्स्टेबल के पद पर कार्यरत हैं जख्मी
गंभीर रूप से जख्मी जवान हरेंद्र कुमार (34) पिछले दो महीनों से जगदीशपुर थाना में कॉन्स्टेबल के पद पर कार्यरत हैं। घटना की जानकारी मिलते ही गदीशपुर एसडीपीओ राजीव चंद्र सिंह और जगदीशपुर थानाध्यक्ष बिगाउ राम घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गए।