कोंडागांव जिले के बफना ग्राम में तुलसी मानस प्रतिष्ठान की जिला स्तरीय बैठक आयोजित
कोंडागांव जिले के बफना ग्राम में तुलसी मानस प्रतिष्ठान की जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले भर से रामचरितमानस प्रेमी और मंडली सदस्य शामिल हुए। प्रतिष्ठान के जिलाध्यक्ष गुप्तेश्वर बघेल ने बैठक की अध्यक्षता की।
.
जिलाध्यक्ष बघेल ने बताया कि तुलसी मानस प्रतिष्ठान एक सांस्कृतिक और आध्यात्मिक संगठन है। यह पूरे प्रदेश में सक्रिय है। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल और मुख्यमंत्री संगठन के संरक्षक हैं। संगठन का मुख्य उद्देश्य रामायण और श्रीरामचरितमानस के माध्यम से सांस्कृतिक जागरूकता फैलाना है।
बैठक में बालोद जिले के गुंडरदेही में होने वाले प्रदेश स्तरीय शपथ ग्रहण समारोह पर चर्चा हुई। मानस मंडलियों के प्रतिनिधियों की भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया।
ग्राम पंचायत स्तर पर मानस पाठ और जन-जागरूकता अभियान चलाने की योजना बनी। युवाओं को जोड़ने और विद्यालयों में रामायण के नैतिक संदेशों पर कार्यक्रम आयोजित करने का प्रस्ताव रखा गया।
बैठक में बलराम बड़बसिया, गिरधर पांडे, जितेंद्र सिन्हा, जीवन पांडे, राजेश नेताम समेत कई प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी ने रामायण को सामाजिक समरसता और सदाचार का जीवन दर्शन मानते हुए इसे जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।