Thursday, April 10, 2025
Thursday, April 10, 2025
Homeपंजाबबरनाला में रेप मामले में सरपंच का पति गिरफ्तार: साथी भी...

बरनाला में रेप मामले में सरपंच का पति गिरफ्तार: साथी भी पकड़ा, महिला को जबरदस्ती गाड़ी में ले गए; घरेलू विवाद का उठाया फायदा – Barnala News



पंजाब के बरनाला में एक महिला के साथ हुए रेप के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पीड़िता घरेलू विवाद के चलते महिला सरपंच के पति के संपंर्क में आई थी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई की।

.

जानकारी के अनुसार आरोपियों में गांव रूडेके कलां की सरपंच का पति जगसीर सिंह और उसका साथी सत्ती शामिल है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह अपने पति से हुए घरेलू विवाद के कारण पंचायती मामले में सरपंच के पति जगसीर सिंह के संपर्क में आई थी। जगसीर ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए, जिससे वह गर्भवती हो गई।

महिला को जबरदस्ती गाड़ी में ले गए

एक दिन जब पीड़िता जगसीर से मिलने गई, तो वह और उसका साथी सत्ती उसे जबरदस्ती गाड़ी में बिठाकर खेत में ले गए। आरोपियों ने महिला को नशीली दवा दी और मारपीट की। इसके बाद दोनों ने उसके साथ रेप किया।

दोनों के खिलाफ मामला दर्ज

डीएसपी तपा गुरबिंदर सिंह के अनुसार पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ अपहरण, मारपीट और सामूहिक रेप का मामला दर्ज किया है। रूडेके कलां पुलिस स्टेशन की टीम ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular