हिसार जिले के सरसाना गांव की संजू ने अपने पति नवीन, सास कमला देवी, ननद सरोज बाला और ननदोई राजबीर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट, यौन शोषण और जान से मारने की धमकी देने की शिकायत थाना बरवाला में दर्ज कराई है। शिकायत पर पुलिस ने नवीन के खिलाफ धारा 323,
.
2019 में हुई थी शादी
शिकायत में संजू ने बताया कि उनकी शादी 30 जनवरी 2019 को रोहतक के नवीन के साथ हुई थी, जिससे उनके दो बच्चे हैं। शादी में उनके परिवार ने हैसियत से अधिक दहेज दिया, लेकिन ससुराल वाले कम दहेज का ताना देकर कार की मांग करने लगे। असमर्थता जताने पर पति नवीन और सास कमला देवी ने मारपीट और धमकियां देना शुरू कर दिया।
संजू के पिता ने एक लाख रुपए का इंतजाम कर ससुराल वालों को दिए, लेकिन उत्पीड़न जारी रहा।
पति नशे का आदी
संजू ने आरोप लगाया कि नवीन नशे का आदी है और नशे में उनके साथ मारपीट करता था। सास भी बेटे का पक्ष लेकर उन्हें प्रताड़ित करती थी। ननदोई राजबीर ने एक साल पहले उनके साथ छेड़खानी की कोशिश की और विरोध करने पर धमकी दी। नवीन ने भी नशे में अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने की कोशिश की और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी।
पंचायत में समझौता नहीं
2 नवंबर 2024 की रात को सास और पति ने संजू के मुंह पर तकिया रखकर उनकी हत्या की कोशिश की। पुलिस हेल्पलाइन 112 पर शिकायत के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। संजू को उनके मायके वाले ले गए, लेकिन सास ने उनके बच्चों को अपने पास रख लिया। 9 और 13 नवंबर 2024 को पंचायत और पुलिस सहायता के बावजूद ससुराल वालों ने समझौता नहीं किया और मारपीट व धमकियां दीं।
केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
पुलिस जांच में नवीन के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट, स्त्रीधन हड़पने और धमकी देने के आरोप सही पाए गए और शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। संजू ने अपने बच्चों को वापस दिलाने और ससुराल वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।