बरेली5 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
अस्पताल में इलाज के दौरान घायल।
बरेली के आंवला थाना क्षेत्र में देर रात एक गंभीर सड़क हादसा हुआ। टांडा गोटिया गांव के तीन लोग कासिमपुर से आलू खोदकर बाइक से घर लौट रहे थे।
ग्राम मूसराह के पास सामने से आ रही एक अन्य बाइक ने तेज गति और लापरवाही से चलाते हुए उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में चंद्रभान, राजवीर और विद्याराम घायल हो गए।
सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आंवला ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने तीनों घायलों का प्राथमिक उपचार किया।
घायलों ने बताया कि वे कासिमपुर गांव में आलू खोदने के काम से लौट रहे थे। रात में अचानक सामने से आई बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। दुर्घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दे दी गई है।