टीकमगढ़ में बलदेवगढ़ थाने के प्रधान आरक्षक बालचंद प्रजापति को लोकायुक्त पुलिस ने 5000 रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। प्रजापति ने एफआईआर से नाम हटाने के लिए 10 हजार रुपए मांगे थे।
.
मामला 24 अप्रैल का है, जब पपावनी गांव में मारपीट की एफआईआर दर्ज हुई थी। इस मामले में प्रधान आरक्षक ने दो लोगों के नाम हटाने के लिए 10 हजार रुपए की मांग की। पीड़ित ने पहले ही 5 हजार रुपए थाने में देकर अदा कर दिए थे।
छत्रपाल सिंह लोधी ने इस रिश्वत की मांग की शिकायत लोकायुक्त में दर्ज कराई। आज सागर से आई लोकायुक्त टीम ने बस स्टैंड के पास से बाकी के 5 हजार रुपए लेते हुए प्रधान आरक्षक को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
लोकायुक्त डीएसपी संजय जैन ने बताया कि छत्रपाल सिंह लोधी ने 2 मई को मामले की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर प्रधान आरक्षक और शिकायतकर्ता के बीच हुई बातचीत की रिकॉर्डिंग की गई।
रिकॉर्डिंग में रिश्वत मांगने की पुष्टि होने पर आज छापे मार कार्रवाई की गई। आज जैसे ही छत्रपाल लोधी ने रिश्वत के 5000 रुपए प्रधान आरक्षक को दिए। इस दौरान लोकायुक्त टीम ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी प्रधान आरक्षक के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
बलदेवगढ़ थाने का प्रधान आरक्षक बालचंद प्रजापति।

सागर लोकायुक्त टीम ने बस स्टैंड के पास से आरोपी को गिरफ्तार किया।