पवन तिवारी | बलरामपुर4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
कलेक्ट्रेट के गेट पर किया प्रदर्शन।
बलरामपुर में राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन पर हुए हमले के विरोध में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में लगभग 40 कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। इसमें हमले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की गई। सपा नेताओं का आरोप है कि भाजपा सरकार में दलित नेताओं और कमजोर वर्गों पर हमले हो रहे हैं। उनका कहना है कि यह हमला पूरे दलित समाज की आवाज दबाने का प्रयास है।

सपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन।
गैसड़ी से सपा विधायक राकेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था समाप्त हो गई है। उन्होंने कहा कि करणी सेना जैसे संगठनों को खुली छूट मिली हुई है। ये संगठन संविधान और लोकतंत्र को चुनौती दे रहे हैं। विधायक ने सरकार पर दलित विरोधी मानसिकता का आरोप लगाया।
प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने भाजपा विरोधी नारे लगाए। उनके हाथों में तख्तियां थीं। इन पर भाजपा को दलित और मुस्लिम विरोधी बताया गया था। सपा नेताओं ने दोषियों पर शीघ्र कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि कार्रवाई न होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा।