Sunday, March 16, 2025
Sunday, March 16, 2025
Homeउत्तर प्रदेशबलिया के बांसडीह में अटेवा का हुआ गठन: रामजी वर्मा को...

बलिया के बांसडीह में अटेवा का हुआ गठन: रामजी वर्मा को अध्यक्ष तथा विवेक कुमार को चुना गया महामंत्री – Ballia News


बलिया के बांसडीह में अटेवा का हुआ गठन।

बलिया के बांसडीह स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र पर अटेवा की ब्लॉक इकाई बांसडीह का गठन किया गया। इसके साथ ही संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ सरस्वती वंदना से किया गया। अटेवा के जिला संयोजक समीर कुमार पाण्डेय एवं जिला महामंत्री राकेश कु

.

ब्लॉक के कोने-कोने से उपस्थित शिक्षक एवं कर्मचारियों द्वारा सर्व सम्मति से राम जी वर्मा को अध्यक्ष,विवेक कुमार सिंह को महामंत्री,गीता सिंह को ब्लाक संयोजक,हरेंद्र कुमार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुना गया। वहीं आशुतोष पाण्डेय,गौरव यादव को उपाध्यक्ष,संजय खरवार को कोषाध्यक्ष,चंदन कुमार सिंह व रंजीत वर्मा को संगठन मंत्री,राजेश कुमार को संयुक्त मंत्री,सिद्धार्थ कुमार सिंह को मीडिया प्रभारी तथा गौरव कुमार पाण्डेय को आडिटर चुना गया।

तत्पश्चात सभी नव चयनित पदाधिकारियों का माल्यार्पण के साथ पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। अटेवा के जिला संयोजक समीर कुमार पाण्डेय ने उपस्थित शिक्षकों को संगठन के कार्यों एवं उद्देश्यों से विस्तृत रुप से अवगत कराया। कहा कि एनपीएस निजीकरण देश के लिए घातक है। एनपीएस की कमियों को सरकार UPS जैसा प्रस्ताव लाकर ढ़ंकना चाहती है जो बिल्कुल भी स्वीकार नहीं है और सबके लिए पुरानी पेंशन की बहाली तक अटेवा का आंदोलन चलता रहेगा।

कार्यक्रम में विनय राय,मलय कुमार पाण्डेय,राजेश कुमार सिंह,धर्मेंद्र गुप्ता,सत्य नारायण वर्मा,दीन दयाल प्रसाद,रमाकांत प्रसाद,प्रेमचंद,फूल चंद,नूरजहां,रविकांत तिवारी,प्रमोद प्रजापति,राहुल पाल,अजीत यादव,गौरव श्रीवास्तव,फहमीदा खातून,कमलावती,प्रमोद वर्मा, जय प्रकाश भारती,नीरज तिवारी आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता समीर कुमार पाण्डेय तथा संचालन संजीव कुमार सिंह ने किया।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular