पुष्पेंद्र कुमार तिवारी | बलिया4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
पुलिस हिरासत में आरोपी युवक।
बलिया पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान में यह कार्रवाई की गई।बांसडीह थाने में 15 वर्षीय लड़की के अपहरण का मामला दर्ज किया गया था। आरोपी की पहचान मुहम्मद अलाउद्दीन (26) के रूप में हुई है। वह ग्राम केवरा का रहने वाला है।
पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बताया कि थाना प्रभारी संजय सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने सर्विलांस की मदद से आरोपी को पीड़िता के साथ बस्ती के एक होटल के पास से पकड़ा। पूछताछ के बाद दोनों को बांसडीह थाने लाया गया। विवेचना में आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत कई धाराओं में पर्याप्त साक्ष्य मिले हैं। इसके आधार पर उसे न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।