Monday, June 2, 2025
Monday, June 2, 2025
Homeउत्तर प्रदेशबलिया में सिंदूर को लेकर सपा नेता का बयान: राम गोविंद...

बलिया में सिंदूर को लेकर सपा नेता का बयान: राम गोविंद चौधरी ने कहा- युद्ध में जान देने वालों को मिले शहीद का दर्जा – Ballia News


पुष्पेंद्र कुमार तिवारी | बलिया1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव और उत्तर प्रदेश के पूर्व नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी ने सरकार से महत्वपूर्ण मांग की है। उन्होंने कहा कि युद्ध में जान गंवाने वाले सभी हिंदुस्तानियों को शहीद का दर्जा मिलना चाहिए।

चौधरी ने अपने आवास पर मीडिया से बातचीत में पाकिस्तान को जवाब देने के लिए भारतीय सेना के पराक्रम की सराहना की। उन्होंने पहलगाम में हुए युद्ध के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि इस संकट में पूरा देश सरकार के साथ था, है और रहेगा।

सपा नेता ने सरकार से कई मांगें रखीं। उनका कहना है कि युद्ध में शहीद हुए लोगों के परिवार को नौकरी मिले। जिन महिलाओं ने अपने पति खोए हैं, उन्हें पर्याप्त आर्थिक मदद मिले। साथ ही सरकार उनके जीवन भर साथ खड़ी रहे।

चौधरी ने सिंदूर के महत्व पर भी बात की। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म में सिंदूर दान एक महत्वपूर्ण संस्कार है। यह वैदिक विधि-विधान से किया जाता है। इसे केवल इस जन्म का नहीं, बल्कि पिछले और अगले जन्मों के रिश्ते के रूप में स्वीकार किया जाता है। उन्होंने सरकार से इस विषय को संवेदनशीलता से लेने की अपील की।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular