Thursday, May 22, 2025
Thursday, May 22, 2025
Homeविदेशबलूचिस्तान में 130 पाकिस्तानी सैनिकों को मारने का दावा: बलूच आर्मी...

बलूचिस्तान में 130 पाकिस्तानी सैनिकों को मारने का दावा: बलूच आर्मी ने 12 जगह हमले किए, इनमें से 7 फिदायीन अटैक


7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने 130 पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराने का दावा किया है। हालांकि पाकिस्तानी सेना ने अब तक 14 सैनिकों के मारे जाने की बात मानी है।

बलूचिस्तान पोस्ट के मुताबिक BLA ने ‘ऑपरेशन हेरोफ’ के तहत बूलचिस्तान में 12 अलग-अलग जगहों पर हमले किए। BLA ने रविवार देर रात हमले शुरू किए और पाकिस्तानी सेना के कई कैंप, पुलिस चौकियों को निशाना बनाया। उन्होंने कई हाईवे पर नाकेबंदी भी कर दी।

BLA ने ‘ऑपरेशन हेरोफ’ को बलूचिस्तान पर कब्जा करने का पहला कदम बताया। बलूच ग्रुप ने इस ऑपरेशन को बूलचिस्तान की आजादी के लिए मील का पत्थर बताया है।

बलूचिस्तान में किन जगहों पर हमला हुआ यह मैप में देखिए…

ऑपरेशन में BLA के 800 लड़ाके शामिल
BLA प्रवक्ता जीयंद बलूच ने कहा कि यह ऑपरेशन हेरोफ का पहला फेज था। उन्होंने इसके सफल होने का दावा किया। जीयंद ने कहा कि इस ऑपरेशन में उसके अलग-अलग दस्ते के 800 लड़ाकों ने हिस्सा लिया था। उनके लड़ाकों ने बलूचिस्तान की कई सैन्य चौकियों और शिविरों को नष्ट कर दिया।

उन्होंने कहा कि उनकी फिदायीन लड़ाकों की ‘मजीद बिग्रेड’ ने बलूचिस्तान में बेला शिविर पर 20 घंटे तक कब्जा रखा। यहां पर पाकिस्तानी सेना के 68 सैनिक मारे गए और दर्जनों घायल हुए।

BLA लड़ाके रॉकेट लॉन्चर से पाकिस्तानी सैनिकों पर हमला करते हुए। फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल है।

BLA लड़ाके रॉकेट लॉन्चर से पाकिस्तानी सैनिकों पर हमला करते हुए। फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल है।

बलूच पुलिस को पहले ही दूर रहने की दी चेतावनी
प्रवक्ता ने कहा कि उन्होंने स्थानीय पुलिस को पहले ही चेतावनी दे दी थी कि वह पाकिस्तानी आर्मी की मदद न करे। उन्होंने कहा कि पुलिस और टैक्स वसूली करने वाले 22 कर्मचारियों को अस्थायी रूप से हिरासत में लिया गया और ऑपरेशन पूरा होने पर उन्हें सही सलामत रिहा कर दिया गया।

BLA ने कहा कि वह पुलिस और लेवी फोर्स को बलूचों का साथी मानता है। हालांकि, समूह ने चेतावनी दी कि पाकिस्तानी सेना की मदद करने वाले किसी भी व्यक्ति या संस्था को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

BLA के 7 फिदायीन मारे गए, इनमें एक महिला
BLA ने कहा कि इन हमलों में उनके 7 फिदायीन ने जान गंवाई। इनमें एक महिला महल बलूच भी थी। BLA ने दो फिदायीन की तस्वीरें भी जारी कीं। बलूचिस्तान पोस्ट के मुताबिक महल फिदायीन हमले में अपनी जान देने वाली तीसरी बलूच महिला बनी।

रिपोर्ट के मुताबिक पहली बलूच महिला जिलान कुर्द थी जिसने 1996 में तुर्की सैनिकों के खिलाफ आत्मघाती हमला किया था। इसके बाद अप्रैल 2022 में शारी बलूच ने चीनी नागरिकों को निशाना बनाया था।

हाईवे पर हुई मुठभेड़ में 62 सैनिकों के मारने का दावा
BLA प्रवक्ता ने यह भी कहा कि उसके फतेह दस्ते ने बलूचिस्तान के कई हाईवे पर नाकेबंदी कर दी थी। इसे हटाने आए 62 पाकिस्तानी सैनिकों को उनके लड़ाकों ने मार डाला। प्रवक्ता ने कहा कि उनके ऑपरेशन हेरोफ का पहला फेज पूरा होने के बाद उन्होंने नाकेबंदी हटा दी है।

BLA प्रवक्ता ने कहा कि वे जल्द ही हमलों के बारे में और ज्यादा जानकारी देंगे और ‘ऑपरेशन हेरोफ’ में मारे गए लड़ाकों की पहचान बताएंगे।

हाईवे बंद कर 23 लोगों को गोली मारी
न्यूज एजेंसी रॉयर्टस के मुताबिक बलूचिस्तान के इस हमले में कम से कम 73 लोगों की मौत हुई है। सबसे पहली वारदात बलूचिस्तान के मूसाखेल में हुई। नेशनल हाईवे को 40 BLA लड़ाकों ने सोमवार सुबह जाम कर दिया।

उन्होंने बसों, ट्रकों और वैन को रोककर यात्रियों को उतारा। सभी की आईडी देखी और इनमें से पंजाब प्रांत के 23 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी।

देर रात पाकिस्तानी आर्मी ने बयान जारी कर बताया कि बलूचिस्तान में जवाबी कार्रवाई में 21 आतंकियों को भी ढेर कर दिया गया है।

BLA ने हाईवे पर 25 वाहनों को आग लगाने का वीडियो भी पोस्ट किया है। इसमें कुछ बंदूकधारी कह रहे हैं कि अब पाकिस्तानी आर्मी के बुरे दिन शुरू हो गए हैं। पाकिस्तानी आर्मी बलूच लोगों पर बरसों से जुल्म करती आ रही है, अब इसका बदला लिया जाएगा।

BLA लड़ाकों ने कई गाड़ियों में आग लगा दी।

BLA लड़ाकों ने कई गाड़ियों में आग लगा दी।

ये खबर भी पढ़ें…
पाकिस्तान में 3 आतंकी हमले, 73 की मौत: बलूचिस्तान में हाईवे बंद कर 23 लोगों को गोली मारी, रेलवे लाइन-पुलिस स्टेशनों पर भी अटैक

पाकिस्तान का बलूचिस्तान में सोमवार को हुए आतंक के अलग-अलग मामलों में कम से कम 73 लोगों की मौत हो गई। सबसे पहली वारदात बलूचिस्तान के मूसाखेल में हुई। डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक नेशनल हाइवे को सोमवार सुबह 40 हमलावरों ने जाम कर दिया।

उन्होंने बसों, ट्रक और वैन को रोककर बंदूकधारियों ने लोगों को उतारा। सभी के आईडी देखी और इनमें से पंजाब प्रांत के 23 लोगों को गोलीमार कर हत्या कर दी। मरने वाले सभी लोग मुसाफिर थे। पूरी खबर यहां पढ़ें…

पाकिस्तान के क्वेटा में उग्रवादी हमला, 3 की मौत:नेशनल फ्लैग बेच रहे दुकानदार पर बम फेंका, बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने ली जिम्मेदारी

पाकिस्तान में स्वतंत्रता दिवस से पहले मंगलवार को आतंकवादियों ने बलूचिस्तान प्रांत में ग्रेनेड से हमला कर दिया। इसमें 3 लोगों की मौत हो गई। 6 लोग घायल भी हुए हैं। यह हमला बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा के लियाकत बाजार में झंडा बेचने वाले एक दुकानदार पर किया गया था।

पाकिस्तानी अखबार द न्यूज इंटरनेशनल के मुताबिक बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने हमले की जिम्मेदारी ली है। BLA ने कहा कि उन्होंने इलाके में दुकानदारों को झंडे बेचने से मना किया था। जब दुकानदारों ने बात नहीं मानी तो उन पर बम से हमला कर दिया। पूरी खबर यहां पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular