बलौदाबाजार कलेक्टर दीपक सोनी ने वीरभूमि सोनाखान स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान स्कूल और हॉस्टल के नोटिस बोर्ड पर अधिकारियों के नाम, मोबाइल लिखे जाने के निर्देश संबधित अधिकारियों को दिए हैं। साथ ही मंडल संयोजक को कार्य में लाप
.
दरअसल, कलेक्टर अपने परिवार के साथ कसडोल विकासखंड के वीरभूमि सोनाखान स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय पहुंचे। बच्चों से मुलाकात कर हालचाल जाना। इस दौरान कलेक्टर ने बच्चों का हौसला बढ़ाया। पढ़ाई पर फोकस करने की बात कही।
कलेक्टर अपने परिवार के साथ कसडोल विकासखंड के वीरभूमि सोनाखान स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय पहुंचे।
इस दाैरान कलेक्टर ने बच्चों को खेल सामग्री भी दिए। खेल समाग्री मिलते ही बच्चों के चेहरे खिल उठे। कलेक्टर ने बच्चों से वन टू वन बातचीत कर उनके शंका को दूर भी किए।
छात्रा के साथ घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया
कलेक्टर ने एकलव्य स्कूल में हुई छात्रा के साथ घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। दोषियों को सख्त सजा देने की बात कही। उन्होंने कहा कि आप सभी लोगों को डरने की कोई जरूरत नहीं है। हम सब एक परिवार की तरह ही आप लोगों के साथ हैं।

कलेक्टर दीपक सोनी ने वीरभूमि सोनाखान स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया।
शिक्षक और छात्र एक सिक्के के दो पहलू
कलेक्टर ने कहा कि आप लोग पढ़ाई में फोकस करें। यही हमारा मुख्य उद्देश्य होना चाहिए। पढ़ाई ही सब कुछ है। पढ़ाई करने से ही हम डॉक्टर, इंजीनियर, अधिकारी और सफल व्यवसायी बन सकते हैं। शिक्षक और छात्र एक सिक्के के दो पहलू हैं। दोनों के व्यवहार कुशल और मर्यादा के अनुरूप ही होनी चाहिए।
इसके साथ ही हम लोग आप लोगों के लिए खेल मैदान की भी व्यवस्था कर रहे हैं। बच्चों ने भी खेल मैदान की कमी, कंप्यूटर क्लास, कला, खेल और म्यूजिक के शिक्षक और नर्स नही होने की बात कलेक्टर को बताई। कलेक्टर ने उक्त सभी शिक्षकों की वैकल्पिक व्यवस्था और संविदा नर्स की नियुक्ति करने के निर्देश दिए हैं।