बलौदा बाजार में दिवाली की खरीददारी करने निकले पिता-पुत्री सड़क हादसे में घायल हो गए। मामला गिधपुरी थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक प्रेम लाल निषाद (55 साल) अपनी बेटी सगाबती निषाद (22 साल) के साथ वटगन बाजार जा रहे थे।
.
इसी बीच मोहान गांव के पास उनकी मोपेड तेज रफ्तार कार से टकरा गई। इस हादसे में पिता-पुत्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दोनों को पलारी हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती किया गया है। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर हालात देखते हुए बलौदा बाजार रेफर कर दिया।
एएसआई राजेंद्र सौरी ने बताया कि टक्कर डस्टर वाहन से वाहन से हुई है। ड्राइवर अपने परिवार के साथ सफर कर रहा था। मामले में जांच चल रही है।