बैठक में मौजूद पूर्व मंत्री व विधायक मूलचंद शर्मा व अन्य।
हरियाणा सरकार ने फरीदाबाद के बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए 20 करोड़ रुपए की राशि मंजूर की है। इस राशि से सीवर लाइन, आरएमसी सड़कें, पार्क और नालियों का निर्माण किया जाएगा। बल्लभगढ़ के विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने राशि की
.
सीएम का आभार किया व्यक्त
सरकार ने इस मांग को स्वीकार कर लिया है। मूलचंद शर्मा ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयां छू रहा है। बल्लभगढ़ के विकास के लिए भी सरकार ने खजाना खोल दिया है। विधायक ने भाजपा पार्षदों और गणमान्य लोगों के साथ विकास कार्यों पर चर्चा की।
विकास कार्यों पर चर्चा करते विधायक मूलचंद शर्मा व अन्य।
जल्द कार्य शुरू करेगा निगम
उन्होंने कहा कि बल्लभगढ़ को हरियाणा में नंबर वन बनाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। जल्द ही नगर निगम प्रशासन इस राशि से विकास कार्य शुरू करेगा। इस अवसर पर टीपर चंद शर्मा, रवि भगत, महेश गोयल, सोनू वैष्णव, ज्ञानेंद्र भारद्वाज, मास्टर जयप्रकाश, महावीर सैनी समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।