Wednesday, April 30, 2025
Wednesday, April 30, 2025
Homeझारखंडबसंती कुमारी ने जीता रजत पदक: ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी क्रॉस...

बसंती कुमारी ने जीता रजत पदक: ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी क्रॉस कंट्री 10 KM दौड़ में मारी बाजी – Chaibasa (West Singhbhum) News



बसंती ने मैंगलोर यूनिवर्सिटी की ओर से क्रॉस कंट्री दौड़ चैंपियनशिप में हिस्सा लिया था।

पश्चिमी सिंहभूम के कुमारडुंगी प्रखंड के अंतराष्ट्रीय एथलीट बसंती कुमारी ने 10 किलोमीटर दौड़ स्पर्धा में 37:52 सेकेंड समय के साथ रजत पदक जीता। बसंती ने कर्नाटक के मैंगलोर में 19-20 नवंबर तक आयोजित हुई ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी क्रॉस कंट्री दौड़ चैंपि

.

बसंती ने मैंगलोर यूनिवर्सिटी की ओर से हिस्सा लिया था। पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक सह एथलेटिक्स संघ के महासचिव अजय कुमार नायक ने बताया कि बसंती ने पिछले वर्ष चाइना में आयोजित वर्ल्ड यूनिवर्सिटी में हिस्सा लिया था। इसमें वो 10वें स्थान पर रही थी। बसंती को अभी एस आर रुंगटा ग्रुप के प्रबंधक मुकुंद रुंगटा द्वारा सहयोग किया जा रहा है।

बसंती की जीत पर पश्चिमी सिंहभूम एथलेटिक्स एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक सांसद जोबा माझी संरक्षक मुकुंद रुंगटा अध्यक्ष नितिन प्रकाश उपाध्यक्ष जगत माझी, नीरज संदवार, बलराज हिंदवार, धर्मेंद्र हांसदा महासचिव अजय कुमार नायक कोषाध्यक्ष दीपक पासवान संयुक्त सचिव काश्मीर कांडेयांग, ओंकार महातो, अर्जुन महाकुड़ सह सचिव संजीव बहांदा, राजेश महतो, पुनम पिंगुवा, लखिंद्र, प्रिती, राजू, वैगो, गुरु, दुलाल, कार्तिक, श्रवण आदि जिले‌ के समस्त खेल प्रेमियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular