Tuesday, June 3, 2025
Tuesday, June 3, 2025
Homeउत्तर प्रदेशबस्ती में व्यापारियों ने प्रशासन के खिलाफ किया प्रदर्शन: दबंगों की...

बस्ती में व्यापारियों ने प्रशासन के खिलाफ किया प्रदर्शन: दबंगों की धमकी से आक्रोशित व्यापारियों ने सड़क किया जाम – Basti News


बस्ती में दबंगों की धमकी से आक्रोशित व्यापारियों ने सड़क जाम किया।

बस्ती के लालगंज थाना क्षेत्र में व्यापारियों और दबंगों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है। मंगलवार को कुदरहा चौराहे पर व्यापारियों ने तीन दबंगों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। व्यापारियों का आरोप है कि एक पुराने विवाद में

.

प्रदर्शन के दौरान व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए। सड़क जाम के कारण यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर पहुंचे थाना अध्यक्ष ने व्यापारियों से वार्ता की और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद ही व्यापारियों ने अपना धरना समाप्त किया।

व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही दबंगों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वे फिर से आंदोलन करने को मजबूर होंगे। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी है और दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। स्थानीय व्यापारियों में इस घटना को लेकर गहरा आक्रोश है और वे न्याय की मांग पर अड़े हुए हैं।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular