Friday, April 25, 2025
Friday, April 25, 2025
Homeदेशबहराइच में दम घुटने से 5 लोगों की मौत: 3 गंभीर;...

बहराइच में दम घुटने से 5 लोगों की मौत: 3 गंभीर; फैक्ट्री के ड्रायर से निकलने वाले धुएं से हादसा – Bahraich News


बहराइचकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

बहराइच में राइस मिल में धमाका हो गया। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 की हालत गंभीर है। शुक्रवार सुबह जब यह हादसा हुआ, उस समय मिल में 8 मजदूर काम कर रहे थे। तभी मिल का ड्रायर फट गया।

कुछ ही देर में मिल में धुआं भर गया। इसके चलते मजदूर बेहोश होकर इधर-उधर गिरने लगे। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। सभी को अस्पताल पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने 5 मजदूरों को मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही डीएम मोनिका रानी मौके पर पहुंची हैं। उन्होंने कहा- राइस मिल में धान सुखाया जा रहा था, तभी हादसा हो गया।

कन्नौज के 3 और बिहार के एक मजदूर की मौत मृतकों की पहचान कन्नौज निवासी गफ्फार अली (40), बबलू (28), राजनेश (35), श्रावस्ती निवासी हूर (50) और बिहार निवासी बिट्टू शाह (30) के रूप में हुई है। वहीं, सुखदेव, देवी प्रसाद और सुरेंद्र शुक्ला का इलाज मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में जारी है।

जिला अस्पताल के CMS एमएम त्रिपाठी ने बताया- फैक्ट्री में दम घुटने से बेहोश हुए 8 लोगों को जिला अस्पताल लाया गया था। इनमें से 5 लोग मृत थे। 3 लोगों को प्राथमिक इलाज के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

खबर लगातार अपडेट की जा रही है….



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular