Monday, April 7, 2025
Monday, April 7, 2025
Homeउत्तर प्रदेशबहराइच में राम नवमी का उल्लास: शहर और गांवों के मंदिरों...

बहराइच में राम नवमी का उल्लास: शहर और गांवों के मंदिरों में दोपहर 12 बजे मनाया गया जन्मोत्सव, भक्तों को बांटा प्रसाद – Bahraich News


बहराइचकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

बहराइच में राम नवमी का उल्लास।

बहराइच में राम नवमी का पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के सभी मंदिरों में प्रभु श्री राम का जन्मोत्सव धूमधाम से संपन्न हुआ।

नगर के छावनी चौराहे स्थित सैकड़ों वर्ष पुराने राम जानकी पंचायती मंदिर में दोपहर 12 बजे विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में भक्तों ने मंदिर पहुंचकर प्रभु की आरती में हिस्सा लिया।

जन्मोत्सव के बाद मंदिर परिसर में उपस्थित सभी भक्तों को प्रसाद का वितरण किया गया। ग्रामीण इलाकों में भी लोगों ने बड़े उत्साह के साथ राम नवमी का पर्व मनाया।

जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए मंदिरों के आसपास पुलिस बल तैनात किया। इससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular