बरेली5 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
बरेली के बहेड़ी में नाले के निर्माण को लेकर विवाद गहरा गया है। समाजवादी पार्टी के जिला पंचायत सदस्य डॉ. ब्रह्म स्वरूप सागर पर भाजपा समर्थित ग्राम प्रधान के बेटों ने हमला कर दिया।
घटना ग्राम गुरसोली की है। डॉ. सागर निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच करने पहुंचे थे। उन्होंने देखा कि नाला मानक के अनुसार 3×3 फीट के बजाय 3×2.5 फीट में बनाया जा रहा था। इस पर आपत्ति जताने पर विवाद शुरू हो गया।
ग्राम प्रधान ने अपने बेटों को बुला लिया। तीनों आरोपी तेज रफ्तार कार से मौके पर आए। डॉ. सागर का आरोप है कि आरोपियों ने तमंचे की बट, लाठी और हॉकी से उन पर हमला किया।
घायल डॉ. सागर को पहले बहेड़ी सीएचसी ले जाया गया। वहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल उनका इलाज जारी है। पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है और मामले की जांच चल रही है।