बांका में एक युवक ने सुसाइड किया है। आनंदपुर थाना क्षेत्र के दहगिलवा गांव निवासी 32 साल के उमेश दास ने फांसी लगाकर जान दे दी है। वह लालमेन दास के बेटे थे। परिजनों ने बताया कि उमेश मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित था। उसका इलाज कई अस्पतालों में चल
.
शुक्रवार को खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में चला गया। उसने कमरे का दरवाजा बंद कर लिया। लंबे समय तक बाहर नहीं आने पर परिवार चिंतित हुआ। पिता लालमोहन दास ने कमरे में जाकर देखा तो उमेश फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। उनके शोर मचाने पर आसपास के लोग और आनंदपुर पुलिस मौके पर पहुंची।
केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी पुलिस
स्थानीय लोगों की मदद से उमेश को फंदे से उतारा गया। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना से पूरे परिवार में शोक की लहर है। उमेश की पत्नी की हालत बेहद खराब है। थाना अध्यक्ष विपिन कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका भेजा गया है। पुलिस परिजनों के बयान पर यूडी केस दर्ज कर जांच कर रही है।