Sunday, June 8, 2025
Sunday, June 8, 2025
Homeराज्य-शहरबांधवगढ़ में पर्यटकों ने देखी बाघिन की अठखेलियां: उमरिया में ताला...

बांधवगढ़ में पर्यटकों ने देखी बाघिन की अठखेलियां: उमरिया में ताला जोन में पानी में मस्ती करती हुई बाघिन कैमरे में कैद – Umaria News



उमरिया जिले में तापमान 41 डिग्री तक पहुंचने से वन्य जीवों पर भी गर्मी का असर दिख रहा है। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के ताला जोन में एक बाघिन को पानी में आराम फरमाते हुए देखा गया। पर्यटकों ने इस मनमोहक दृश्य का वीडियो बनाया, जिसे टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने मं

.

वीडियो में बाघिन पानी में मस्ती करती हुई नजर आ रही है। यह वीडियो लोगों को बहुत पसंद आ रहा है।

सफारी के लिए फुल चल रहे टिकट

गर्मी के मौसम में बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में पर्यटकों की संख्या बढ़ जाती है। कोर और बफर दोनों जोन में सफारी के लिए टिकट फुल चल रहे हैं। इस दौरान पर्यटकों को बाघों को शिकार करते और घूमते हुए देखने का मौका मिलता है।

बढ़ते तापमान के कारण वन्य प्राणी और बाघ-बाघिन अक्सर पानी वाले क्षेत्रों में दिखाई देते हैं। इससे पर्यटकों को इन जानवरों का दीदार आसानी से हो जाता है। टाइगर रिजर्व प्रबंधन के अनुसार यह बांधवगढ़ के लिए एक सकारात्मक संकेत है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular