मोतिहारी में अपराधियों ने घर जा रहे एक व्यक्ति को गोली मार कर घायल कर दिया है। गोली कि आवाज सुन कर जब तक आसपास के लोग वहां पहुंचे तब तक अपराधी फरार हो गए। लोगों ने फिर घायल को हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना छोड़ादानों थाना क्
.
घटना में संबंध में बताया जा रहा है कि भुना मियां मोतिहारी कोर्ट से घर जा रहा था। इस बीच अपराधियों ने गोली मार कर घायल कर दिया। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार घायल भुना का गांव के ही मनु कुशवाहा से विवाद चल रहा है। 85 एकड़ जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद है। अपराधियों की गोली से घायल भूना मियां का आपराधिक इतिहास है, वह पहले नक्सली रह चुका है। इसके बाद हत्या आर्म्स एक्ट सहित कई मामलों में जेल भी जा चुका है। एसपी स्वर्ण प्रभात ने कहा कि एक बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने गोली मार कर घायल किया है। घायल का आपराधिक इतिहास रहा है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए रक्सौल एसडीपीओ धीरेन्द्र कुमार के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।