आशीष | बागपत2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
बागपत की रुचि ने 10वीं में किया जिला टॉप।
उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा के परिणाम में बागपत की छात्रा रुचि ने जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। ग्वालीखेड़ा निवासी रुचि के पिता अंसार अली आईटीबीपी में कॉन्स्टेबल हैं। उनकी माता मोहसिना गृहिणी हैं।
रुचि परिवार में सबसे बड़ी संतान हैं। उनके एक छोटा भाई प्रवेश और छोटी बहन रोजी है। दोनों भी रुचि की पढ़ाई में मदद करते थे। रुचि का कहना है कि उन्हें परिवार और शिक्षकों का पूरा सहयोग मिला। इसी के बल पर उन्होंने यह सफलता हासिल की।
रुचि का सपना आईएएस अधिकारी बनने का है। उनकी इस उपलब्धि पर ग्रामीणों का बधाई देने के लिए घर पर आना जारी है। सभी उनके उज्जवल भविष्य की कामना कर रहे हैं।