आशीष | बागपत1 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
घायल युवक को अस्पताल में कराया गया भर्ती।
बागपत के नेथला गांव के यमुना खादर में रविवार रात सरूरपुर गांव के प्रमोद और नेथला निवासी राजेंद्र ट्रैक्टर-ट्राली से रेत लेने यमुना नदी पहुंचे थे। वहां पहले से मौजूद आधा दर्जन से अधिक नकाबपोश हमलावरों ने दोनों पर हमला कर दिया। हमलावरों ने पहले लाठी-डंडों से मारपीट की। इसके बाद प्रमोद की छाती में तमंचे से गोली मार दी। हमला करने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।
घायल प्रमोद को पहले जिला अस्पताल ले जाया गया। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया गया। राजेंद्र का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, यमुना खादर में पिछले कुछ दिनों से रात में अवैध खनन की शिकायतें आ रही थीं। इस मुद्दे को लेकर पहले भी कई बार विवाद हो चुके हैं। खनन माफियाओं पर कार्रवाई न होने से तनाव बना रहता है।
परिजनों ने शहर कोतवाली पुलिस पर अवैध खनन को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया है। पुलिस अधिकारियों ने मामले को शांत कराया है। हमलावर हरियाणा और नेथला गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। मामले की गहन जांच की जा रही है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।