छतरपुर के बागेश्वर धाम में शनिवार सुबह बिहार के भागलपुर से आई 40 वर्षीय संगीता साह आरती के दौरान दीपक जला रही थीं। भीड़ के बीच अचानक उनकी साड़ी में आग लग गई।
.
आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पानी और कपड़ों की मदद से आग बुझाई। हालत गंभीर होने पर उन्हें एम्बुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया। उन्हें बर्न वार्ड में भर्ती किया, जहां उनका इलाज जारी है। भांजे अनिल कुमार साह ने बताया कि हम लोग सुबह आरती में शामिल हुए थे। मामी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया है।
परिवार बागेश्वर धाम दर्शन के लिए आया संगीता अपने परिवार के 5 सदस्यों के साथ शुक्रवार को बागेश्वर धाम दर्शन के लिए आई थीं। उनके भांजे अनिल कुमार साह ने बताया कि वे सभी सुबह की आरती में शामिल हुए थे। संगीता ने बताया कि भीड़ अधिक होने के कारण उन्हें पता नहीं चला कि आग कैसे लग गई। जैसे ही उन्हें जलन महसूस हुई, वे चिल्लाने लगीं।