बाढ़ में गंगा नदी में डूबने से एक महिला की मौत हो गई। स्नान करने के दौरान हादसा हुआ है। गंगा किनारे तैरता हुआ शव मिला है। सीढ़ी घाट की ओर जाते हुए मृतका ऊषा देवी का(30) सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।
.
परिजन शोभा देवी ने बताया कि गुरुवार को ऊषा का व्रत था। शाम के समय परिजनों को बताकर स्नान करने के लिए सीढ़ी घाट पहुंची थी। देर रात तक जब घर नहीं लौटी तो हमलोगों ने खोजबीन शुरू की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। आज सुबह गंगा किनारे तैरता हुआ शव मिला है। मृतका हरनौत के मानपुर गांव की रहने वाली थी। सलेमपुर अपने मायके आई हुई थी।
मौके पर मौजूद लोगों ने बचाने की काफी कोशिश की
वहीं, शनि धाम मंदिर के संस्थापक नागा शिवजी मुनि उदासीन ने बताया कि शाम के समय महिला आई थी। स्नान करते समय गहरे पानी में चली गई, आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने की काफी कोशिश की थी। सीसीटीवी में जाते हुए भी दिखी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।