पटना के बेलछी थाना क्षेत्र में एक हादसा सामने आया है। जीतन बीघा गांव के पास ट्रैक्टर पलटने से विवियाचक गांव के 15 वर्षीय सन्तु कुमार की मौत हो गई।
.
घटना शाम करीब 6:30 बजे की है। सन्तु ट्रैक्टर ड्राइवर को खाना देने जा रहा था। टाल क्षेत्र में सड़क किनारे खेत से मिट्टी की कटाई का काम चल रहा था। इसी दौरान ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। सन्तु ट्रैक्टर के नीचे दब गया। उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।
मृतक के चाचा उपेंद्र चौहान रासबाग में पूजा कर रहे थे। उन्हें हादसे की सूचना मिलते ही घायल सन्तु को निजी क्लीनिक ले जाया गया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ट्रैक्टर चालक भी इस हादसे में घायल हुआ है। वह निजी अस्पताल में इलाजरत है।
मौके पर जुटी लोगों की भीड़।
पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया है। पुलिस के पहुंचने से पहले ही पलटी हुई ट्रैक्टर को मौके से हटा दिया गया था।