Monday, June 16, 2025
Monday, June 16, 2025
Homeबिहारबाढ़ में शादी समारोह में हर्ष फायरिंग, VIDEO: बीच सड़क पर...

बाढ़ में शादी समारोह में हर्ष फायरिंग, VIDEO: बीच सड़क पर 4 राउंड चलाई गोली, एसडीपीओ बोले- जांच चल रही है, कार्रवाई करेंगे – Patna News



पटना जिले के बाढ़ में शादी समारोह में हर्ष फायरिंग करने का वीडियो सामने आया है। वायरल वीडियो में एक युवक राइफल से धांय-धांय फायरिंग करते नजर आ रहा है। करीब 4 से 5 राउंड फायरिंग हुई है।

.

आरोपी की अभी तक नहीं हुई पहचान

हथियार लाइसेंसी है या अवैध इसकी पुष्टि नहीं हुई है। घटना सालिमपुर थाना क्षेत्र के अलीपुर गांव की है। आरोपी की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। ग्रामीणों की मानें तो 10 से 15 राउंड फायरिंग हुई है। जिससे लोग दहशत में है। जानकारी के मुताबिक वीडियो 9 दिसंबर देर रात की है। फायरिंग करने वाले शख्स की पहचान नहीं हो सकी है।

दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे

बाढ़ एसडीपीओ-2 अभिषेक सिंह ने बताया कि शादी समारोह में हर्ष फायरिंग की सूचना मिली थी। अलीपुर गांव का मामला है। कार्यक्रम का फुटेज मंगाया गया है। जांच की जा रही है। जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular