Friday, April 18, 2025
Friday, April 18, 2025
Homeउत्तर प्रदेशबाराबंकी में पांचवीं मंजिल से गिरी नाबालिग लड़की: लखनऊ में इलाज...

बाराबंकी में पांचवीं मंजिल से गिरी नाबालिग लड़की: लखनऊ में इलाज के दौरान मौत, हत्या की आशंका, पंजाब की रहने वाली थी – Barabanki News


सरफराज वारसी| बाराबंकी2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बाराबंकी के सफेदाबाद हाईवे स्थित शालीमार मन्नत अपार्टमेंट में एक बड़ी घटना सामने आई है। यहां के ए-4 ब्लॉक से बुधवार देर रात 17 वर्षीय मुस्कान चौहान संदिग्ध परिस्थितियों में नीचे गिर गईं।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि मुस्कान जमीन पर खून से लथपथ पड़ी थी। वह जींस और टॉप पहने हुई थी। गंभीर हालत में उन्हें लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि रात में अचानक जोरदार आवाज और चीख सुनाई दी। कुछ लोगों को आशंका है कि किशोरी को किसी ने धक्का दिया हो सकता है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि वह खुद गिरी या किसी ने उसे गिराया।

सीओ सिटी सुमित त्रिपाठी के मुताबिक पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की गई है। मुस्कान के पिता किशन लाल ईंट-भट्ठा व्यवसायी हैं। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular