Monday, June 16, 2025
Monday, June 16, 2025
Homeमध्य प्रदेशबालाघाट में बाघ के हमले से किसान की मौत: सुबह खेत...

बालाघाट में बाघ के हमले से किसान की मौत: सुबह खेत में काम करने गए थे, सिर और पीठ मारा पंजा – Balaghat (Madhya Pradesh) News


किसान का शव खेत में इस हालत में मिलाष

शनिवार सुबह कटंगी परिक्षेत्र के कुडवा कॉलोनी के पास खेत में काम कर रहे किसान पर बाघ ने हमला कर दिया। किसान की मौके पर ही मौत हो गई। शव पोस्टमॉर्टम के लिए बालाघाट लाया गया है। वन विभाग के अधिकारी घटनास्थल और अस्पताल में मौजूद हैं।

.

परिक्षेत्र अधिकारी बाबुलाल चढ्ढार ने बताया कि घटना आज सुबह 6 बजे की है। तिरोड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम कुड़वा निवासी प्रकाश पाने की बाघ के हमले से मौत हो गई। उनके शरीर पर कई जगह गहरे निशान हैं। सिर और पीठ पर बाघ के पंजे के गहरे निशान हैं।

वन विभाग बाघ की गतिविधियों पर नजर रख रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से अकेले बाहर न निकलने की अपील की है।

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में बाघ कर चुका है चार शिकार

इससे पहले बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में बाघ एक महीने के भीतर 4 लोगों पर हमला कर चुका है। तीन घटनाओं में एक पुरुष, एक महिला और एक 12 साल के बालक की मौत हो चुकी है। एक महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है।

महुआ बीनने गई महिला पर किया था हमला

टाइगर रिजर्व के धमोखर बफर क्षेत्र में रविवार सुबह एक बाघ ने महिला पर हमला कर दिया। सिमरिया निवासी 38 वर्षीय रीता बैगा पिपरिया के पास जंगल में महुआ बीनने गई थी। झाड़ियों में छिपे बाघ ने उन पर पंजे से हमला किया, जिससे उनके सिर के पिछले हिस्से में गहरा जख्म हो गया था गया।

वन विभाग ने कहा जंगल में न जाएं

धमोखर बफर के परिक्षेत्र अधिकारी विजय श्रीवास्तव ने बताया कि अस्पताल में टाइगर रिजर्व की टीम तैनात है। साथ ही जंगल में भी गाड़ियां और कर्मचारियों को तैनात किया गया है। मै स्वयं जंगल में निगरानी में कर रहा हूं। ग्रामीणों को जंगल न जाने की समझाइश दी जा रही है। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की टीम बाघ की गतिविधियों पर नजर रख रही है।

12 अप्रैस को किया था बालक का शिकार

उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में बाघ ने 12 साल के एक बच्चे पर हमला कर दिया था। जिससे उसकी मौत हो गई। बच्चे का शव एक नाले से बरामद किया गया था।

ये घटना शनिवार 12 अप्रैल को सुबह की है। मृतक का नाम विजय कोल है। वह पिपरिया का रहने वाला है। विजय अपने दादा और चाचा के साथ धमोखर क्षेत्र के जंगल में महुआ बीनने गया था। इसी दौरान अचानक झाड़ियों से निकलकर आए बाघ ने उस पर हमला कर दिया। बाघ उसे जबड़े में दबाकर झाड़ियों में ले गया था।

बच्चे के दादा की सूचना पर ग्रामीण और बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की टीम मौके पर पहुंची। सभी ने मिलकर जंगल में सर्चिंग की। विजय का शव एक नाले में पड़ा मिला था।

दादा-चाचा चिल्लाए, बाघ बच्चे को खींच ले गया विजय घर का इकलौता लड़का था। वह 6वीं कक्षा में पढ़ता था। उसकी एक बहन भी है। जब बाघ ने उस पर हमला किया तब दादा और चाचा संजय भी वहीं पर महुआ बीन रहे थे। उन्होंने देखा तो शोर मचाने लगे। लेकिन बाघ विजय को झाड़ियों ले गया। शोर की आवाज सुनकर वन विभाग की टीम बाघ के पीछे दौड़ी। जिसके बाद बाघ बच्चे को नाले में छोड़कर जंगल की ओर चला गया।

घटना से जुड़ी पांच तस्वीर देखिए…

बाघ के हमले की सूचना मिलते ही ग्रामीण और बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की टीम मौके पर पहुंची।

बाघ के हमले की सूचना मिलते ही ग्रामीण और बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की टीम मौके पर पहुंची।

विजय नाम के बच्चे की लाश नाले से बरामद की गई।

विजय नाम के बच्चे की लाश नाले से बरामद की गई।

ग्रामीण और वनकर्मी शव को जंगल से निकालकर लाए।

ग्रामीण और वनकर्मी शव को जंगल से निकालकर लाए।

शव वन विभाग की गाड़ी में रखा गया।

शव वन विभाग की गाड़ी में रखा गया।

शव को वन विभाग के वाहन से पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया।

शव को वन विभाग के वाहन से पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया।

सरपंच बोले- बाघ की मौजूदगी से गांव में दहशत

पिपरिया गांव के सरपंच राजू ने बताया कि जंगल में बाघ की जानकारी से गांव में दहशत का है। बच्चे की मौत हो गई है। परिवार को मुआवजा मिलना चाहिए। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व वालों को बाघिन को गांव के पास से दूर करना चाहिए।

10 दिन पहले महुआ बीनने गई महिला पर बाघ ने हमला किया था। जिससे उसकी मौत हो गई थी।

10 दिन पहले महुआ बीनने गई महिला पर बाघ ने हमला किया था। जिससे उसकी मौत हो गई थी।

2 अप्रैल को महिला पर किया था हमला इस सीजन में महुआ बीनने के दौरान बाघ के हमले में मौत की ये तीसरी घटना है। इससे पहले पनपथा बफर और पनपथा कोर एरिया में भी ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं। इससे पहले 2 अप्रैल को भी पनपथा कोर परिक्षेत्र के चंसूरा बीट में महिला पर बाघ ने हमला किया था। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। कोठिया गांव की 27 वर्षीय रानी सिंह महुआ बीनने गई थी। इसी दौरान बाघ ने हमला कर दिया था।

22 मार्च को पनपथा बफर जोन के उत्तर पलझा बीट में बाघिन ने चरवाहे पर हमला किया था। जिससे उसकी मौत हो गई थी।

22 मार्च को पनपथा बफर जोन के उत्तर पलझा बीट में बाघिन ने चरवाहे पर हमला किया था। जिससे उसकी मौत हो गई थी।

23 मार्च को चरवाहे को बनाया शिकार 23 मार्च को बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पनपथा बफर जोन के उत्तर पलझा बीट में मवेशी चरा रहे 50 वर्षीय चरवाहे पर बाघिन ने हमला किया था। इससे उसकी मौत हो गई थी।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular