Thursday, June 19, 2025
Thursday, June 19, 2025
Homeराज्य-शहरबावनगजा का वार्षिक मेला 27-28 जनवरी को: 84 फीट की आदिनाथ...

बावनगजा का वार्षिक मेला 27-28 जनवरी को: 84 फीट की आदिनाथ प्रतिमा का होगा मस्तकाभिषेक, देशभर से जुटेंगे श्रद्धालु – Barwani News


बड़वानी के विश्व प्रसिद्ध जैन तीर्थ बावनगजा में 27-28 जनवरी को वार्षिक मेले का आयोजन होगा। 28 जनवरी को माघ कृष्ण चतुर्दशी पर जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ का मोक्ष कल्याणक पर्व मनाया जाएगा। यहां विश्व की सबसे बड़ी 84 फीट ऊंची आदिनाथ की प्रत

.

मेले के पहले दिन मंडल विधान, पूजन, शास्त्र प्रवचन और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। ट्रस्ट अध्यक्ष विनोद दोशी के अनुसार, मेले के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया है। मनोज जैन अंजड़, सुरेश गंगवाल और संजय जैन को मेले का संयोजक बनाया गया है।

28 जनवरी को तलहटी स्थित कार्यालय से बड़े बाबा तक भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद भगवान का अभिषेक, शांतिधारा और निर्वाण लाडू अर्पण किया जाएगा। मुनिसंघ के विद्वान धर्मसभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में आचार्य विद्यासागर के शिष्य मुनि विनम्र सागर की उपस्थिति रहेगी। निमाड़-मालवा, मध्यप्रदेश, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र सहित देशभर से श्रद्धालुओं के आने की संभावना है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular